फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   canada became favorite destination for indians planning to settle down

कनाडा बना भारतीयों के लिए विदेश में बसने के लिए सबसे पसंदीदा जगह, 200 फीसदी हुआ इजाफा

Fri, 15 Jun 2018 12:21 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
canada became favorite destination for indians planning to settle down

भारतीयों के लिए कनाडा सबसे पसंदीदा जगह विदेश में बसने के लिए बनता जा रहा है। अमेरिका में एच1बी वीजा मिलने में आ रही दिक्कतों के कारण कनाडा के वीजा एप्लिकेशन में 200 फीसदी का इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने की कटौती
ट्रंप प्रशासन ने एच1बी वीजा देने में कटौती कर दी है। इसके साथ ही भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिलने में भी देरी हो रही है। अभी तीन लाख लोग अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बैकलॉग को कम करने के लिए लोगों को 151 साल का इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


कनाडा का वीजा मिलने में नहीं होती दिक्कत
वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा में भारतीयों को वीजा मिलने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। वहां का नागरिक होने की वजह से अमेरिका आना-जाना भी आसान हो जाता है।  कनाडा के एक्सप्रेस एंट्री वीजा में सबसे ज्यादा भारतीय ही अप्लाई कर रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में 36 हजार भारतीयों ने किया अप्लाई

canada became favorite destination for indians planning to settle down

एक्सप्रेस एंट्री वीजा प्रोग्राम के तहत 2017 में 86022 लोगों ने अप्लाई किया था, जिसमें से 36 हजार केवल भारतीय नागरिक थे। वहीं 2016 में महज 11 हजार भारतीयों ने आवेदन किया था। 2017 में 65401 लोगों व उनके परिवार को कनाडा में स्थाई तौर पर रहने की अनुमति मिल गई। 

इनको मिली अनुमति
जिन लोगों को कनाडा ने अपने यहां रहने की अनुमति दी है, उनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, इंफोर्मेशन सिस्टम एनालिस्ट, डिजाइनर्स, कंप्यूटर प्रोग्रामर्स और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले लेक्चरर शामिल हैं। इनमें से कई लोग सालों से अमेरिका में काम कर रहे थे, लेकिन अब ट्रंप सरकार के आ जाने के बाद से कनाडा को अपना ठिकाना बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed