फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cabinet meeting today agenda PM Narendra Modi telecom and these sectors may get relief

कैबिनेट बैठक: दूरसंचार सहित इन क्षेत्रों को आज मिल सकती है राहत, बड़े फैसले संभव

Wed, 15 Sep 2021 10:50 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 15 Sep 2021 10:50 AM IST
सार

आज कैबिनेट की बैठक में सरकार दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर फैसला कर सकती है। इसके अलावा ऑटो और ड्रोन सेक्टर को राहत देने के लिए भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
cabinet meeting today agenda PM Narendra Modi telecom and these sectors may get relief
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आज यानी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है। ये बैठक प्रधानमंत्री आवास पर होगी। इसमें ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजना को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही संकट से गुजर रहे टेलीकॉम सेक्टर को भी राहत दी जा सकती है।

विज्ञापन


दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज संभव
केंद्र सरकार टेलीकॉम उद्योग के लिए एक लंबी अवधि के राहत पैकेज पर काम कर रही है। बता दें कि देश में कुछ टेलीकॉम कंपनियां इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं। जानकारी के अनुसार इसमें एजीआर बकाया को फिर से परिभाषित किया जा सकता है और गैर संचार वस्तुओं को बाहर करने की योजना शामिल हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के लिए राहत पैकेज का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा भी जा चुका है। बता दें कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का भारी एजीआर बकाया है। 
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनियों को मिल सकता है यह विकल्प
इससे पहले आठ सितंबर 2021 को हुई पिछली बैठक से भी दूरसंचार क्षेत्र को राहत की उम्मीद थी। लेकिन तब इस पर फैसला नहीं लिया गया। अब टेलीकॉम कंपनियों को सरकारी इक्विटी में स्पेक्ट्रम के बकाया भुगतान पर ब्याज को चार साल के लिए मॉरेटोरियम में बदलने का विकल्प दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो व ड्रोन सेक्टर को भी मिल सकती है राहत
इसके अलावा बैठक में ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत ऑटो और ड्रोन सेक्टर में प्रोडक्शन के लिए इंसेंटिव देने का एलान हो सकता है। पीएलआई योजना के मुताबिक, केंद्र अतिरिक्त उत्पादन पर प्रोत्साहन देगी और कंपनियों को भारत में बने उत्पादों को निर्यात करने की अनुमति मिलेगी। इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करना है। साथ ही प्रधानमंत्री स्वस्थ भारत योजना पर भी अहम फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed