{"_id":"6284df6287736d47506543b8","slug":"cabinet-amends-biofuels-policy-advances-ethanol-blending-target-to-2025","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cabinet Decisions: बायोफ्यूल पॉलिसी में बदलाव के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cabinet Decisions: बायोफ्यूल पॉलिसी में बदलाव के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक
Wed, 18 May 2022 05:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 May 2022 05:29 PM IST
सार
यूनियन कैबिनेट की बैठक में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है। सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें कि पहले यह लक्ष्य 2030 तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में विनिवेश को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को उनकी सब्सिडियरी कंपनियों, इकाइयों और संयुक्त उद्यमों में विनिवेश या बंद करने की सिफारिश करने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
बायोफ्यूल पॉलिसी में बदलाव को मंजूरी
बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने बायोफ्यूल पर 2018 की नेशनल पॉलिसी में बदलाव को भी अपनी मंजूरी दे दी है। जबकि, इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है। सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें कि पहले यह लक्ष्य 2030 तक निर्धारित किया गया था। बता दें कि प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जून 2018 में 2009 में लागू नेशनल बायोफ्यूल पॉलिसी की जगह नेशनल बायोफ्यूल पॉलिसी 2018 को अधिसूचित किया था।
विज्ञापन