फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju's Skips $40 Million Loan Payment In Dispute With Lenders

Byju's Loan: बायजू ने उधारदाताओं से विवाद के बाद 1.2 अरब डॉलर के ऋण का भुगतान रोका, बनी संघर्ष की स्थिति

Tue, 06 Jun 2023 03:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 06 Jun 2023 03:03 PM IST
सार

Byju's Loan: कंपनी ने 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी का जिक्र करते हुए कहा, "यह देखते हुए कि डेलावेयर और न्यूयॉर्क दोनों में कानूनी कार्यवाही चल रही है, यह स्पष्ट है कि पूरा टीएलबी विवादित है। जब तक विवाद का फैसला अदालत में नहीं हो जाता वह टीएलबी ऋणदाताओं को पुर्नभुगतान नहीं करेगा साथ ही किसी भी तरह के ब्याज का भी भुगतान नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
Byju's Skips $40 Million Loan Payment In Dispute With Lenders
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा स्टार्टअप बायजू ने उधारदाताओं के साथ विवाद के बाद 1.2 बिलियन डॉलर के ऋण पर आगे भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। इससे एक संघर्ष की स्थिति बन गई है और यह संघर्ष भारत के सबसे अधिक उड़ान भरने वाले स्टार्टअप में से एक के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, बायजू ने सोमवार को ब्याज के रूप में 40 मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं किया। कंपनी ने 6 जून को एक बयान में कहा कि उसने न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में ऋण के संबंध में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


कंपनी ने 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी का जिक्र करते हुए कहा, "यह देखते हुए कि डेलावेयर और न्यूयॉर्क दोनों में कानूनी कार्यवाही चल रही है, यह स्पष्ट है कि पूरा टीएलबी विवादित है। जब तक विवाद का फैसला अदालत में नहीं हो जाता वह टीएलबी ऋणदाताओं को पुर्नभुगतान नहीं करेगा साथ ही किसी भी तरह के ब्याज का भी भुगतान नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी के दौर में ऑनलाइन ट्यूटरिंग बूम के कम होने और उसकी वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के बाद बायजू कर्जदाताओं के साथ कर्ज के पुनर्गठन के लिए लेनदारों के साथ एक सौदा करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन त्वरित पुनर्भुगतान की मांग करने वाले लेनदारों ने लंबे समय से चल रही बातचीत को रद्द कर दिया।

सूत्रों ने निजी मामला होने के कारण नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि 5 जून को न्यूयॉर्क में शाम 6 बजे तक भुगतान नहीं किया गया था। सूत्रों ने कहा कि कुछ ऋणदाता संभावित भुगतान चूक को दूर करने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।


पूर्व शिक्षक बायजू रवींद्रन के नेतृत्व वाली कंपनी  वित्तीय खातों की फाइलिंग की समय सीमा से चूक गई थी। इसके कार्यालयों की विदेशी मुद्रा नीतियों के उल्लंघन की जांच करने वाली भारतीय एजेंसी ने जांच की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed