फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju’s India CEO Arjun Mohan resigns, founder Raveendran to comeback at helm of daily ops

Byju's India: बायजू इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, रविंद्रन खुद संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 15 Apr 2024 05:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

Byju's India: सूत्रों के अनुसार मोहन के जाने के बाद रवींद्रन थिंक एंड लर्न के तहत आने वाले भारतीय कारोबार के लिए दिन-प्रतिदिन के संचालन का नियंत्रण संभालेंगे। रवींद्रन लगभग चार साल बाद दैनिक मामलों के शीर्ष पर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Byju’s India CEO Arjun Mohan resigns, founder Raveendran to comeback at helm of daily ops
Byju's India - फोटो : Social Media

विस्तार

बायजू इंडिया के सीईओ और संस्थापक बायजू रवींद्रन के विश्वासपात्र अर्जुन मोहन ने यह पद संभालने के छह महीने बाद कंपनी छोड़ दी है। यह एक महत्वपूर्ण शीर्ष-स्तरीय इस्तीफा है जो परेशान एडटेक फर्म को और संकट में डाल सकता है। हालांकि खबरों के अनुसार अर्जुन बाहरी सलाहकार के तौर पर बायजू को अपना सहयोग देते रहेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कंपनी के संस्थापक रवींद्रन पिछले एक साल से कंपनी को परेशान करने वाली कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


कंपनी के एक बयान के अनुसार मोहन के जाने के बाद रवींद्रन थिंक एंड लर्न के तहत आने वाले भारतीय कारोबार के लिए दिन-प्रतिदिन के संचालन का नियंत्रण संभालेंगे। रवींद्रन लगभग चार साल बाद दैनिक मामलों के शीर्ष पर लौट रहे हैं। वह वर्तमान योजनाओं के अनुसार, नवीनतम बदलावों पर आंतरिक रूप से घोषणा कर सकते हैं। मोहन ने पिछले साल कंपनी के सीईओ के रूप में मृणाल मोहित की जगह ली थी। ये दोनों रवींद्रन के संस्थापक टीचिंग कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के शुरुआती दिनों में पूर्व छात्र थे।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में मृणाल मोहित बायजू से जाने के बाद कंपनी ने अर्जुन मोहन को अपने भारतीय कारोबार का सीईओ बनाया था। अर्जुन मोहन जुलाई 2023 में बायजू से उसके इंटरनेशनल बिजनेस के सीईओ के तौर पर दोबारा जुड़े थे। इससे पहले वे बायजू के साथ करीब 11 सालों तक काम कर चुके थे। बाद में वे इंडिया बिजनेस के सीईओ के तौर पर अपग्रैड (UpGrad) में चले गए थे। दिसंबर 2022 में उन्होंने से अपग्रैड से इस्तीफ दे दिया था। अर्जुन ने 'एजुकेटिंग ए बिलियन' नामक किताब भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायजू के बहुलांश शेयरयधारकों ने अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने को मंजूरी दी
बायजू ब्रांड की मालिक एडटेक फर्म थिंक एंड लर्न के अधिकांश शेयरधारकों ने राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई 20 करोड़ डॉलर की अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 29 मार्च को हुई ईजीएम का कंपनी के निवेशकों के एक समूह ने विरोध किया था।


कंपनी ने एक बयान में कहा, "29 मार्च, 2024 को आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) को कुल मतदान के 55 प्रतिशत बहुमत से अनुमोदित किया गया है। मतदान प्रक्रिया, जिसमें ईजीएम और 6 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुए डाक मतपत्र दोनों शामिल थे, की एक स्वतंत्र तृतीय पक्ष द्वारा विधिवत जांच की गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed