फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BYJU'S faces $1.2 billion lawsuit in the US, further complications arise

Byju's: बायजू पर अब अमेरिका में मुकदमा, 1.2 अरब डॉलर की वसूली के लिए डेलावेयर कोर्ट में शिकायत

Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
सार

Byju's: बाजयू के सामने यह संकट ऋणों को चुकाने में विफलता के कारण आई है। अमेरिकी मुकदमे के अलावा बायजू को भारत में भी नियामकीय जांच का सामना करना पड़ा है। भारतीय अधिकारियों ने हाल ही में बायजू के कार्यालयों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए थे।

विज्ञापन
BYJU'S faces $1.2 billion lawsuit in the US, further complications arise
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय एडटेक दिग्गज बायजू अब अमेरिका में कानूनी लड़ाई में उलझ गया है। इसकी एक कंपनी अल्फा पर 1.2 बिलियन डॉलर की वसूली के लिए डेलावेयर की अदालत में मुकदमा दायर किया है। ग्लास ट्रस्ट कंपनी और निवेशक टिमोथी आर. पोल ने बायजू के अल्फा, टेंजिबल प्ले और अल्फा के निदेशक रिजू रवींद्रन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


मुकदमे के कारणों, ग्लास ट्रस्ट और पोल से जुड़े विवरण अदालत के दस्तावेजों से हटा दिए गए हैं, इससे विवाद के कारण का पता नहीं चला है। डेलावेयर चांसरी कोर्ट में एक टेलीफोनिक सुनवाई निर्धारित की गई थी ताकि यह तय किया जा सके कि मुकदमे की कार्यवाही में तेजी लाने की आवश्यकता है या नहीं। न्यायाधीश मॉर्गन जुर्न ने अदालत की पारदर्शिता के महत्व पर जोर देते हुए बायजू और रवींद्रन के सुनवाई की सामग्री को गोपनीय रखने के अनुरोध को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

सूत्रों का दावा- ऋणों को चुकाने में विफलता के कारण आई मुकदमे की नौबत

बाजयू के सामने यह संकट ऋणों को चुकाने में विफलता के कारण आई है। अमेरिकी मुकदमे के अलावा बायजू को भारत में भी नियामकीय जांच का सामना करना पड़ा है। भारतीय अधिकारियों ने हाल ही में बायजू के कार्यालयों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए थे। कर्मचारियों को लिखे पत्र में बायजू के संस्थापक रवींद्रन ने कंपनी का बचाव करते हुए कहा था कि सभी विदेशी अधिग्रहण उचित दस्तावेज के साथ नियमित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और भारत दोनों में चल रही कानूनी चुनौतियां ने बायजू के लिए एक बाधा की तरह है। हालिया घटनाक्रमों के बाद इसके वित्तीय प्रबंधन और नियामक दिशानिर्देशों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं। जैसे-जैसे मुकदमे बढ़ रहे हैं बायजू और उसके अंतरराष्ट्रीय संचालन के भविष्य पर अनिश्चितता बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed