फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju's employees in Bengaluru allege forceful resignations, says KITU

Byju’s Layoffs: केरल के बाद अब कर्नाटक में छंटनी की तैयारी, कर्मियों से जबरन मांगा जा रहा इस्तीफा!

Sat, 29 Oct 2022 06:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 29 Oct 2022 06:09 PM IST
सार

Byju’s Layoffs: केआईटीयू के सचिव सूरज निधियंगा ने मीडिया को बताया कि बायजू के कर्मचारी इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं लेकिन उन्हें मजबूर किया जा रहा है। कंपनी का एचआर विभाग कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा लेने में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
Byju's employees in Bengaluru allege forceful resignations, says KITU
बायजूस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडटेक कंपनी बायजू केरल के तिरुवनंतपुरम में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर के कारण बीते कई दिनों से चर्चा में है। अब कंपनी पर गृह राज्य कर्नाटक में भी छंटनी के आरोप लग रहे हैं। कर्नाटक राज्य आईटी/आईटीईएस कर्मचारी संघ (केआईटीयू) ने कहा है कि बायजू अपने बेंगलुरु मुख्यालय में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है।  सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों को तुरंत इस्तीफा देने या बर्खास्तगी का सामना करने के लिए कहा जा रहा है, जो जाहिर तौर उनके करियर की संभावनाओं को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन

केआईटीयू के सचिव सूरज निधियंगा ने मीडिया को बताया कि बायजू के कर्मचारी इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं लेकिन उन्हें मजबूर किया जा रहा है। कंपनी का एचआर विभाग कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा लेने में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की ओर से छंटनी के संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पिछले एक सप्ताह से मानव संसाधन विभाग कर्मचारियों को बुलाकर स्वेच्छा से इस्तीफा देने को कह रहा है। तिरुवनंतपुरम कार्यालय में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद जब मीडिया का ध्यान आकर्षित हुआ और बर्खास्त कर्मचारियों ने केरल के श्रम मंत्री शिवंकुट्टी से मुलाकात की तो बायजू की प्रबंधन टीम ने कुछ कर्मचारियों को स्थानांतरण करने का विकल्प दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बायजू ने रखा अपना पक्ष
कंपनी में छंटनी की खबरें आने के बाद बायजू की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कंपनी ने कहा है कि यह बिल्कुल गलत है कि बायजू अपने कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है। बायजू एक जिम्मेदार संगठन है और देश के सभी कानूनों का पालन करती है। बायजू पूरे भारत में लगभग 50,000 लोगों को रोजगार देती है। लाभकारी और स्थायी रूप से बढ़ने के लिए बायजू की वर्तमान रणनीतिक योजना के हिस्से के रूप में इन पदों में से लगभग पांच प्रतिशत या 2,500 को युक्तिसंगत बनाया जा रहा है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस पुनर्गठन से प्रभावित होने वाले प्रत्येक कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से सहानुभूति के साथ सूचित किया जा रहा है, जिसके वे हकदार हैं और इस समय इसकी आवश्यकता है। बायजू उन सभी को एक प्रगतिशील निकास पैकेज भी प्रदान कर रहा है। इस पैकेज में विस्तारित पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा लाभ, उद्योग के कुछ सर्वश्रेष्ठ भर्ती विशेषज्ञों के नेतृत्व में आउटप्लेसमेंट सेवाएं, मांग करने पर जल्द से जल्द पूर्ण निकासी से जुड़ी अंतिम प्रक्रिया पूरी कराना और 'गार्डन लीव' का प्रावधान शामिल है।


वे बायजू पेरोल पर नौकरी की तलाश कर सकते हैं। बायजू इन सभी कर्मचारियों को अगले 12 महीनों में नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में कंपनी में वापस लौटने के लिए एक सुनिश्चित मार्ग की पेशकश करेगी। जो कि कंपनी और कर्मचारियों दोनों के लिए अधिक प्रासंगिक और उत्पादक नई भूमिकाओं से संबंधित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed