{"_id":"67327de1ddb8f72b3203ca65","slug":"bye-bye-vistara-air-india-vistara-took-its-first-flight-after-the-merger-departed-from-doha-to-mumbai-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bye Bye Vistara: विलय के बाद एयर इंडिया-विस्तारा ने भरी पहली उड़ान, दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bye Bye Vistara: विलय के बाद एयर इंडिया-विस्तारा ने भरी पहली उड़ान, दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई
Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
सार
विलय के बाद एयर इंडिया-विस्तारा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दोहा से मुंबई के लिए भरी है। यह उड़ान A321 विमान से रात 10:07 बजे दोहा से रवाना हुई जिसकी मंगलवार सुबह मुंबई में उतरने की संभावना है।
विज्ञापन
विस्तारा, एयर इंडिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के बाद एकीकृत इकाई की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सोमवार रात दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई। बात अगर इसका उड़ान कोड AI2286 के साथ करीब 10:07 बजे दोहा से उड़ान भरी। साथ ही जानकारी ये सामने आ रही है कि मंगलवार सुबह मुंबई में उतरने की उम्मीद है। बता दें कि इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारित एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी होगी।
दोहा से मुंबई के लिए पहली उड़ान
दोहा से मुंबई के लिए AI2286 उड़ान विलय के बाद एयर इंडिया और विस्तारा द्वारा संचालित की जाने वाली पहली उड़ान थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, यह उड़ान A321 विमान से रात 10:07 बजे दोहा से रवाना हुई। उड़ान की अवधि लगभग तीन घंटे है।
डोमेस्टिक उड़ान पर एक नजर
वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान के बाद बात अगर घरेलू उड़ान की करें तो एयर इंडिया-विस्तारा एकीकृत इकाई की पहली उड़ान AI2984 मंगलवार सुबह करीब 1:30 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बता दें कि विस्तारा की उड़ानें अब AI2XXX' कोड के तहत संचालित होंगी ताकि यात्रियों को बुकिंग के समय विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें पहचानने में आसानी हो।
विज्ञापन
विलय के बाद कितनी होगी हिस्सेदारी
एयर इंडिया और विस्तारा का विलय नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। विस्तारा, जो टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। जिसके तहत ये अब एयर इंडिया का हिस्सा बन चुका है। वहीं विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
विस्तारा के यात्रियों के लिए विलय के बाद क्या बदलेगा?
विलय के बाद पहले महीने में विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से उड़ान भरेंगे। समूह ने भरोसा दिया है है कि विस्तारा का अनुभव नहीं बदलेगा। विलय के साथ ही विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट कोड के आगे '2' जुड़ जाएगी। उदाहरण के लिए विस्तारा की मौजूदा फ्लाइट कोड UK 955 फ्लाइट अब AI 2955 हो जाएगी।
एयर इंडिया की घोषणा
एयर इंडिया ने घोषणा किया था कि विस्तारा के जैसा ही उत्पाद और सेवा अनुभव लोगों को आगे भी उपलब्ध रहेगा। बदलाव में मदद के लिए हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लगी साइनेज और सूचना यात्रियों को सही चेक-इन डेस्क तक ले जाएगी। विस्तारा संपर्क केंद्र निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एयर इंडिया के प्रतिनिधियों को कॉल पुनर्निर्देशित करेगा। विस्तारा के लॉयल्टी सदस्यों को एयर इंडिया कार्यक्रम में स्थानांतरित किया जाएगा।