फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Total debt country increased Rs 205 lakh crore July September

Business Updates: देश पर कुल कर्ज जुलाई-सितंबर में बढ़कर 205 लाख करोड़ रुपये, कोयला उत्पादन एक अरब टन पार

Thu, 21 Dec 2023 08:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 08:12 AM IST
सार

देश के 48 फीसदी लोग व्यक्तिगत खरीदारी के लिए ऑनलाइन पर भरोसा करते हैं। इनमें से 44 फीसदी लोग वित्तीय लेनदेन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते हैं।

विज्ञापन
Business Updates Total debt country increased Rs 205 lakh crore July September
देश पर कुल कर्ज (सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

देश पर कुल कर्ज चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 205 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज 200 लाख करोड़ रुपये था। इंडियाबॉन्ड्स डॉट कॉम के सह-संस्थापक विशाल गोयनका ने आरबीआई के आंकड़ों के हवाले से कहा, केंद्र का कर्ज जुलाई-सितंबर तिमाही में 161.1 लाख करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में यह 150.4 लाख करोड़ था। केंद्र पर 161.1 लाख करोड़ रुपये यानी कुल कर्ज का सर्वाधिक 46.04 फीसदी है। इसके बाद राज्य सरकारों की कर्ज में हिस्सेदारी 24.4 फीसदी यानी 50.18 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


खरीदारी के लिए ऑनलाइन पर भरोसा करते हैं 48 फीसदी लोग
देश के 48 फीसदी लोग व्यक्तिगत खरीदारी के लिए ऑनलाइन पर भरोसा करते हैं। इनमें से 44 फीसदी लोग वित्तीय लेनदेन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते हैं। होम क्रेडिट इंडिया के ताजा सर्वे के मुताबिक, 2021 के बाद से जरूरतों के आधार पर कर्ज लेने का चलन बदल गया है। 2023 में 44 फीसदी लोगों ने घर चलाने से लेकर स्मार्टफोन व घरेलू उपकरण खरीदने के लिए कर्ज लिया है। हालांकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल कर्ज में 9 फीसदी की कमी आई, लेकिन कारोबार से संबंधित कर्ज में 5 फीसदी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


छोटे शहरों के युवा ले रहे हैं ऑनलाइन कर्ज
सर्वे के अनुसार, ऑनलाइन कर्ज मुख्य रूप से छोटे शहर के युवा ले रहे हैं। इसमें देहरादून (61 फीसदी), लुधियाना (59 फीसदी), अहमदाबाद (56 फीसदी) और चंडीगढ़ (52 फीसदी) जैसे शहर प्रमुख रूप से शामिल हैं। होम क्रेडिट इंडिया के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा, सर्वेक्षण में डाटा गोपनीयता के बारे में जागरूकता की जरूरत पर भी बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंट-रनिंग मामले में 11 पक्षों पर पाबंदी हटाने से इन्कार
बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को ‘फ्रंट-रनिंग’ मामले में 11 पक्षों पर प्रतिभूति बाजार में लगाई पाबंदी को हटाने से इन्कार कर दिया। साथ ही कहा, मामले में विस्तृत जांच जारी है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण जी ने कहा, नोटिस पाने वालों की दलीलें अंतरिम आदेश में दिए गए निष्कर्षों का खंडन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। फ्रंट-रनिंग कारोबार शेयर बाजारों का वह गैरकानूनी तरीका है, जिसमें कोई व्यक्ति किसी ब्रोकर या विश्लेषक से मिली अग्रिम सूचना के आधार पर शेयरों का लेनदेन करता है।

जियो व एयरटेल ने जोड़े 48 लाख मोबाइल ग्राहक
रिलायंस जियो ने सितंबर में 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 13.2 लाख बढ़ी। बाजार नियामक ट्राई के मासिक आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 7.5 लाख घटकर 22.75 करोड़ रह गई। एजेंसी

भेदिया कारोबार मामले में किशोर बियाणी को राहत
फ्यूचर रिटेल के चेयरपर्सन किशोर बियाणी को बड़ी राहत मिली है। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने बुधवार को भेदिया कारोबार मामले में बियाणी व अन्य प्रवर्तकों पर प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिए रोक लगाने के सेबी के आदेश को रद्द कर दिया। एजेंसी


कोयला उत्पादन एक अरब टन के पार पहुंचेगा
कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा, देश का कोयला उत्पादन 2023-24 के दौरान एक अरब टन के पार पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 2030 तक बिजली की मांग में दोगुना की बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed