फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI social media Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: एंट फाइनेंशियल पेटीएम से पूरी तरह बाहर निकली; शेयरहोल्डिंग पर क्या असर, जानें

Sat, 11 Oct 2025 03:23 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 11 Oct 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI social media Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

पेटीएम में दूसरी तिमाही में एंट फाइनेंशियल (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी ने पूरी तरह से बाहर निकलकर कंपनी के शेयरहोल्डिंग ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश घटकर 33 प्रतिशत से 27 प्रतिशत हो गया। इस बीच, घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों का भरोसा बरकरार रहा। घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत से 16 प्रतिशत तक बढ़ाई, जिसमें मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड प्रमुख रहा। इंश्योरेंस कंपनियों की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से 3 प्रतिशत बढ़ी, जबकि एफपीआई ने 22 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक शेयरहोल्डिंग की,  सोसाइटी जनरल-ओडी  के योगदान के साथ।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि  एंट फाइनेंशियल के बाहर निकलने से पेटीएम का शेयरहोल्डिंग ढांचा अधिक विविध और संस्थागत निवेशकों पर आधारित हो गया है, जो कंपनी के दीर्घकालिक विकास और वित्तीय मजबूती को दर्शाता है।

विज्ञापन

ठाणे के बैंकों में बिना दावे पड़े हैं 452 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र के ठाणे में बैंकों के 11 लाख खातों में 452 करोड़ रुपये बिना दावे के पड़े हैं। लोगों को यह धनराशि वापस दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'अपनी लावारिस जमा राशि का दावा करें' शीर्षक से यह विशेष जागरूकता अभियान ठाणे में शुरू किया गया है और यह पहल वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के राष्ट्रव्यापी 'आपका धन, आपका अधिकार' अभियान के तहत ठाणे के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

अग्रणी बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अभियान 1 अक्टूबर को शुरू किया गया और 31 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें ठाणे के सभी बैंक जागरूकता शिविरों और ग्राहक संपर्क अभियानों के माध्यम से भाग लेंगे।

नई दिल्ली: आरबीआई ने सोनाली सेन गुप्ता को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोनाली सेन गुप्ता को 9 अक्तूबर 2025 से अपना नया कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है। यह घोषणा आरबीआई की ओर से एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की गई। इससे पहले सेन गुप्ता बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में कर्नाटक के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। 

केंद्रीय बैंक में तीन दशकों से अधिक के कार्यकाल के दौरान वित्तीय समावेशन, मानव संसाधन प्रबंधन, बैंकिंग विनियमन और पर्यवेक्षण जैसे प्रमुख विभागों में कार्य किया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में सेन गुप्ता अब तीन महत्वपूर्ण विभागों 'उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग और निरीक्षण विभाग' की देखरेख करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed