फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Business: प्राथमिकता क्षेत्र के कर्ज ढांचे में सुधार की जरूरत, भारत में एआई पर अधिक निवेश करेगी एनटीटी डाटा

Mon, 23 Dec 2024 06:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने प्राथमिकता वाले क्षेत्र के लिए ऋण ढांचे में सुधार की जरूरत बताई है। इसने उभरते क्षेत्रों और डिजिटल बुनियादी ढांचे, हरित पहल, स्वास्थ्य सेवा जैसे उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों को इसमें शामिल करने का सुझाव दिया है। सीआईआई का कहना है कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक और राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक जैसे संस्थानों की भूमिकाएं निर्धारित हैं, क्योंकि उन्होंने वित्तपोषण के लिए क्षेत्रों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


प्राथमिकता क्षेत्र के कर्ज के नियमों के संशोधन पर विचार करने और कुछ नए व उभरते क्षेत्रों को पूरा करने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने की जरूरत है।  आज कृषि क्षेत्र जीडीपी में 14 फीसदी योगदान देता है, लेकिन इसका प्राथमिक क्षेत्र कर्ज आवंटन 18 फीसदी पर बना है। यह तब से अपरिवर्तित है, जब इसका योगदान 30% से अधिक था।
विज्ञापन



 
Trending Videos

भारत में एआई पर अधिक निवेश करेगी एनटीटी डाटा 
जापान की प्रौद्योगिकी कंपनी एनटीटी डाटा भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की तैयारी में है। वह एआई व डिजिटल समाधान में और अधिक निवेश कर भारत में परिचालन बढ़ाएगी। एजेंसी

 
विज्ञापन

टिकाऊ विमान ईंधन का प्रमुख उत्पादक बन सकता है भारत
भारत अपनी इथेनॉल आपूर्ति व लिपिड फीडस्टॉक्स जैसे गैर-खाद्य औद्योगिक तेलों की उपलब्धता के चलते टिकाऊ विमानन ईंधन का प्रमुख उत्पादक बन सकता है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) में शुद्ध शून्य रूपांतरण के निदेशक हेमंत मिस्त्री ने कहा, भारत के लिए इस समय कुछ बहुत अच्छे अवसर हैं। टिकाऊ विमानन ईंधन के लिए जरूरी तंत्र विकसित हो गया है, लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है। ए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed