फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Update: शीर्ष आठ कंपनियों की पूंजी 1.55 लाख करोड़ बढ़ी; 26 रियल एस्टेट कंपनियों में 34,985 करोड़ की बिक्री

Mon, 25 Nov 2024 05:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष 8 कंपनियों की पूंजी पिछले हफ्ते 1.55 लाख करोड़ बढ़ गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,537 अंक बढ़कर 79,000 के पार हो गया। शीर्ष 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक की पूंजी सर्वाधिक 40,393 करोड़ बढ़कर 13.34 लाख करोड़ रुपये हो गई। टीसीएस की पूंजी 36,036 करोड़ बढ़कर 15.36 लाख करोड़ पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक की पूंजी में 16,266 करोड़ की बढ़त, जबकि एचयूएल की पूंजी में 13,239 करोड़ की तेजी रही। आईटीसी की 11,509 करोड़ और एयरटेल की 11,260 करोड़ बढ़ी।
विज्ञापन

26 रियल एस्टेट कंपनियों का राजस्व 35,000 करोड़ रुपये
शेयर बाजार में सूचीबद्ध 26 बड़ी कंपनियों ने दूसरी तिमाही में 34,985 करोड़ रुपये की बिक्री की है। ज्यादातर बुकिंग आवासीय प्रोजेक्टों की हुई है। 5,198 करोड़ के साथ गोदरेज प्रॉपर्टीज शीर्ष पर रही है। मैक्रोटेक 4,290 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि आयुर्वेद का राजस्व 23 फीसदी बढ़कर 9,335 करोड़
पतंजलि आयुर्वेद का राजस्व वित्त वर्ष 2023-24 में 23 फीसदी बढ़कर 9,335 करोड़ रुपये रहा है। पतंजलि फूड्स को आयुर्वेद के साथ मिलाने के कारण कंपनी के राजस्व में यह उछाल आया है। कुल लाभ 5 गुना बढ़कर 2,901 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन

नई दिल्ली: ईडी ने 'फेयरप्ले' पोर्टल मामले में 219 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय ने एक वेबसाइट के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में करीब 219 करोड़ रुपये की नई संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने सोमवार को बताया कि वेबसाइट पर आईपीएल क्रिकेट मैचों के अवैध प्रसारण के अलावा 2023 के लोकसभा चुनाव परिणामों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी में कथित रूप से संलिप्तता थी। एक बयान में कहा गया है कि फेयरप्ले नामक पोर्टल के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पिछले सप्ताह (22 नवंबर) एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था, जिसमें अजमेर (राजस्थान), कच्छ (गुजरात), दमन, ठाणे और मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित डीमैट खाता होल्डिंग्स और भूमि भूखंडों, फ्लैटों और वाणिज्यिक गोदामों जैसी अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया गया था।

मुंबई: उपभोक्ता आयोग ने उत्पाद की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत पर फ्लिपकार्ट को लगाई फटकार 
मुंबई स्थित उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने फ्लिपकार्ट को "खराब गुणवत्ता" वाले खाद्य उत्पाद को वापस न लेने के लिए अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी पाया। आयोग के अनुसार कंपनी पर "यह देखने का दायित्व है कि उसके मंच पर बेचा जाने वाला उत्पाद अच्छी गुणवत्ता का है"। आयोग ने फैसला सुनाया कि खाद्य उत्पाद का विक्रेता भी रिटर्न स्वीकार न करने के कारण सेवा में कमी का दोषी है।

इस महीने की शुरुआत में पारित एक आदेश में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मुंबई उपनगरीय) ने विक्रेता और ई-कॉमर्स कंपनी को निर्देश दिया कि वे ग्राहक को उत्पाद के लिए भुगतान की गई कीमत ब्याज सहित वापस करें।

गोरेगांव निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अक्टूबर 2023 में फ्लिपकार्ट से 4,641 रुपये में हेल्थ ड्रिंक मिक्स के 13 छोटे प्लास्टिक कंटेनर खरीदे थे। हालांकि, डिलीवरी के बाद शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने पाया कि उत्पाद का रंग और बनावट सामान्य नहीं थी। उन्होंने यह भी देखा कि उक्त उत्पाद के लेबल पर कोई क्यूआर कोड अंकित नहीं था, और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें "नकली डुप्लिकेट उत्पाद" दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed