फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates: India to play crucial role in global AI revolution Chandrababu Naidu Slams Arvind Kejriwal

Biz Updates: चंद्रबाबू नायडू बोले- 'एआई क्रांति में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा', पीएमआई के आंकड़े जारी

Mon, 03 Feb 2025 11:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए आकर्षण का केंद्र है। नायडू ने 1995 की आईटी क्रांति व वर्तमान विकास के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गई है और इसका इस्तेमाल सभी क्षेत्रों में हो रहा है।

विज्ञापन
Business Updates: India to play crucial role in global AI revolution Chandrababu Naidu Slams Arvind Kejriwal
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत कृत्रिम मेधा (एआई) और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में प्रमुख चालक के रूप में उभर रहा है। यहां 16वें वित्त आयोग की बैठक से ठीक पहले संवाददाता सम्मेलन में नायडू ले कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में भारत के विकास पथ में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण रुचि दिखी।

विज्ञापन


तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए आकर्षण का केंद्र है। नायडू ने 1995 की आईटी क्रांति व वर्तमान विकास के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गई है और इसका इस्तेमाल सभी क्षेत्रों में हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '1995 में यह सूचना प्रौद्योगिकी थी और 2025 में यह एआई है। उस समय मैं इसका हिस्सा था और आज भी मैं इसका हिस्सा हूं और सत्ता में हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कृत्रिम मेधाा और हरित ऊर्जा पहल खासकर से हरित हाइड्रोजन उत्पादन... दो प्रमुख विषय हैं जो दावोस में चर्चाओं में छाए रहें। उन्होंने हरित ऊर्जा समाधानों और ‘डाउनस्ट्रीम’ उद्योगों के माध्यम से ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को कम करने पर अधिक ध्यान देने की भी वकालत की।

PMI: भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में छह महीने के उच्च स्तर पर
दिसंबर 2024 में नरमी के बाद जनवरी 2025 में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसकी मुख्य वजह निर्यात में करीब 14 वर्षों में हुआ सबसे तेज वृद्धि रही। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में इसकी पुष्टि की गई।

मौसमी रूप से समायोजित 'एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक' (पीएमआई) जनवरी में 57.7 रहा, यह आंकड़ा दिसंबर में 56.4 था।  निर्यात के नए ऑर्डर में फरवरी 2011 के बाद से सबसे तेज वृद्धि से पीएमआई के आंकड़ों को समर्थन मिला। पीएमआई के तहत 50 से ऊपर सूचकांक होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है।

एचएसबीसी के मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘जनवरी में भारत का विनिर्माण पीएमआई छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। घरेलू और निर्यात मांग मजबूत रही, जिससे नए ऑर्डर में वृद्धि को समर्थन मिला।’’ वस्तु उत्पादकों ने नए ऑर्डरों में पर्याप्त वृद्धि का श्रेय बेहतर घरेलू मांग तथा अंतरराष्ट्रीय बिक्री में वृद्धि को दिया। इसके बाद, भारत में विनिर्माताओं ने उत्पादन की मात्रा को बढ़ाना जारी रखा। यह वृद्धि अक्तूबर 2024 के बाद से सबसे तेज है। 

गुजरात के सीएम पटेल ने गिफ्ट सिटी में सेंसेक्स एफएंडओ अनुबंधों का शुभारंभ किया
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज पर सेंसेक्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस अनुबंधों का शुभारंभ किया। पटेल ने घंटी बजाकर इंडिया आईएनएक्स पर सेंसेक्स वायदा व विकल्प अनुबंधों का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इंडिया आईएनएक्स पर अमेरिकी डॉलर आधारित सेंसेक्स वायदा व विकल्प अनुबंधों के शुभारंभ से वैश्विक निवेशकों के लिए भारतीय बाजार में निवेश करना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा, "न केवल यह, बल्कि यह भारतीय वित्तीय बाजारों को वैश्विक निवेश प्रणाली के साथ अधिक निकटता से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है।"


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए लॉन्च से भारत को और अधिक मजबूती मिलेगी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां मौजूद लोगों को पूरा भरोसा है कि मोदी 3.0 भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’ इंडिया आईएनएक्स के एमडी और सीईओ विजय कृष्णमूर्ति ने इस लॉन्च को "ऐतिहासिक मील का पत्थर" और "भारत की वित्तीय यात्रा का निर्णायक क्षण" बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed