फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business New and Updates: Assam Presents ₹2.63 Lakh Crore Budget for FY 2025-26, IRDAI Chief Hunt Begins

Biz Updates: असम में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.63 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, IRDAI प्रमुख की तलाश शुरू

Mon, 10 Mar 2025 02:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 02:18 PM IST
सार

Biz Updates: असम के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 2.63 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट 620.27 करोड़ रुपये के घाटे का है। वित्त मंत्रालय ने भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के अध्यक्ष पद को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। आइए जानते हैं कारोबार जगत से जुड़े कुछ अपडेट्स के बारे में।

विज्ञापन
Business New and Updates: Assam Presents ₹2.63 Lakh Crore Budget for FY 2025-26, IRDAI Chief Hunt Begins
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

असम के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 2.63 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट 620.27 करोड़ रुपये के घाटे का है।

विज्ञापन

Assam Budget for 2025-26 tabled in Assam Legislative Assembly (Image: X/@AjantaNeog)
विज्ञापन

बजट में राज्य के सभी कामकाजी लोगों के लिए 15,000 रुपये तक की मासिक आय पर व्यावसायिक कर से छूट देने का भी प्रस्ताव है। असम में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। नियोग ने कहा, "इससे 1.43 लाख से अधिक करदाताओं/परिवारों को लाभ होगा और उनकी क्रय क्षमता बढ़ेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष के लिए अपना अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए, निओग ने चाय उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए हरी चाय की पत्तियों पर कर छूट को दो अतिरिक्त वर्षों के लिए बढ़ाने की भी घोषणा की।

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने आईआरडीएआई के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे
वित्त मंत्रालय ने भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के अध्यक्ष पद को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। बीमा क्षेत्र के नियामक बीआईडीएआई के मौजूदा प्रमुख देबाशीष पांडा का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। अध्यक्ष पद हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2025 है।


देबाशीष पांडा, जो वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के रूप में काम कर कर चुके हैं, ने 14 मार्च, 2022 को तीन साल की अवधि के लिए आईआरडीएआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

आईआरडीएआई की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों के पास कम से कम 30 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना चाहिए, तथा भारत सरकार या इसके समकक्ष स्तर या राज्य सरकार या अन्य संस्थानों में सचिव के रूप में कार्य किया होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed