फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget: Finance Minister may announce new bullet train project, emphasis will be on passenger safety in trains

Budget: नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती हैं वित्त मंत्री, ट्रेनों में यात्री सुरक्षा पर रहेगा जोर

Thu, 18 Jul 2024 05:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Jul 2024 05:47 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के दौरान जनरल डिब्बों में अत्यधिक भीड़ और हाल में हुई गंभीर दुर्घटनाओं के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विपक्ष की कड़ी आलोचना सामना करना पड़ा था। इसके बाद मंत्रालय ने आम जनता के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, नेटवर्क बढ़ाने, भीड़भाड़ कम करके और रेलवे दुर्घटनाओं से बचकर रेल क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Budget: Finance Minister may announce new bullet train project, emphasis will be on passenger safety in trains
Rail Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के आम बजट पेश होने में महज चंद दिनों का समय रह गया है। ऐसे में हर किसी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बहुत उम्मीदें हैं। इस बजट में भारतीय रेलवे के लिए भी कई खास प्रावधान किए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बजट में नई रेल लाइन बिछाने का एलान हो सकता है। इसके अलावा जनरल ट्रेन से लेकर बुलेट ट्रेन पर फोकस रह सकता है। बजट में नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर भी एलान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आगामी बजट में यात्री क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनावों के दौरान जनरल डिब्बों में अत्यधिक भीड़ और हाल में हुई गंभीर दुर्घटनाओं के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विपक्ष की कड़ी आलोचना सामना करना पड़ा था। इसके बाद मंत्रालय ने आम जनता के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, नेटवर्क बढ़ाने, भीड़भाड़ कम करके और रेलवे दुर्घटनाओं से बचकर रेल क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने पर विचार कर रहा है। रेलवे बजट में मेट्रो नेटवर्क, नमो भारत कॉरिडोर, वंदे भारत ट्रेनों, हाई स्पीड कॉरिडोर और आर्थिक गलियारों के विस्तार के लिए पूंजीगत धन उपलब्ध कराने की उम्मीद है, ताकि सकारात्मक गति जारी रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे ट्रेन की सामान्य बोगियों को वंदे भारत में कन्वर्ट करने को लेकर सरकार पिछले कुछ समय से काफी जोर दे रही है। इस वर्ष की शुरुआत में अपने अंतरिम बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 40,000 सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत मानकों के अनुरूप बदले जाने की बात कही थी। साल 2024-25 के बजट में भी सरकार का झुकाव इस ओर देखने को मिल सकता है। सरकार के सूत्रों का मानना है कि इससे सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, दूरी तय करने में कम वक्त लगेगा। सूत्रों का कहना है कि साल 2024-25 के केंद्रीय बजट में रेलवे नेटवर्क पर यात्री क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। इसके अलावा बजट में 24 घंटे में टिकट रिफंड योजना शुरू करने से लेकर रेलवे सेवाओं के लिए एक व्यापक सुपर एप विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed