फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget 2020 expectations government should enhance education sector budget for skill development

बजट 2020: कौशल विकास के लिए सरकार दे ज्यादा अनुदान, शिक्षा पर बढ़ाए खर्च

Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 expectations government should enhance education sector budget for skill development
भारतीय शिक्षा - फोटो : UN Hindi

केंद्र सरकार को छात्रों के बीच कौशल विकास को बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में ज्यादा अनुदान देना चाहिए। इसके साथ ही प्राथमिक से लेकर के उच्च शिक्षा के लिए खर्च को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि इससे 21वीं सदी में लोगों को ज्यादा रोजगार मिलेगा। फोर (FORE) स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर हिमांशु जोशी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में आगामी केंद्रीय बजट को लेकर के अपने विचार पेश किए हैं। 

विज्ञापन


प्रोफेसर जोशी के मुताबिक सरकार को कौशल विकास के लिए स्कूलों से ही शुरुआत करनी चाहिए। इससे छात्र स्कूली जीवन में ही अपनी पंसद की भविष्य में की जाने वाली नौकरी या बिजनेस की तैयार हो जाएंगे। इससे आगे चलकर हजारों लोगों को नौकरी मिल सकेगी। इसके साथ ही अगर सरकार ग्रामीण इलाकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर बड़ी इंडस्ट्री के लिए 25 फीसदी कच्चा माल लेने लगी, तो फिर ऐसे कस्बों या फिर गांवों में ही लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। 

विज्ञापन

जल संरक्षण से लेकर के बच्चियों की शिक्षा पर हो फोकस

सरकार को इस बार के बजट में जल संरक्षण, बच्चियों की शिक्षा और कौशल विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके लिए देश के अंदर और बाहर मौजूद संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए ताकि भविष्य का एक खाका खींचा जा सके। वही ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाकर के हम शिक्षा का दायरा काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में लागू हो हैप्पीनेस प्रोग्राम

केंद्रीय बजट में स्कूलों में हैप्पीनेस प्रोग्राम लागू करने के लिए प्रावधान हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वैश्विकरण की वजह से बहुत से लोगों में तनाव बढ़ रहा है। हैप्पीनेस प्रोग्राम से स्कूली छात्रों के अलावा उनके माता-पिता और शिक्षकों के बीच काफी अच्छा वर्क-लाइफ बैलेंस बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed