Budget 2017:वरिष्ठ नागरिकों के लिए बजट में ये रहा खास
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई घोषणाएं की हैं। जेटली ने लोकसभा में अपना बजट भाषण पेश करते हुए बताया कि सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना बना रही है।
वित्त मंत्री के अनुसार इस कार्ड में वरिष्ठ नागरिक के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां होंगी जिससे जरूरत पड़ने पर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली जा सके। इसके जरिए सरकार की कोशिश देश के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देना चाहती है।
वरिष्ठ नागरिकों को अक्सर अपनी बढ़ती उम्र के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है।ऐसे में सरकार की कोशिश उन्हें स्वास्थ्य चिंताओं के साथ होने वाली दूसरी तरह की दिक्कतों से निजात दिलाने की है।
क्या है वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्कीम
वित्त मंत्री ने लोकसभा में बताया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए एलआईसी योजना लाने जा रही है। हालांकि इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कर चुके हैं। इसमें सीनियर सिटीजंस को 8 फीसदी का निश्चित रिटर्न दिए जाने का प्रावधान होगा।
इसमें अधीकतम साढ़े सात लाख रुपए तक जमा करके वरिष्ठ नागरिक मासिक,त्रेमासिक,अर्धवार्षिक या वार्षिक ब्याज ले सकते हैं।
साथ ही आठ फीसदी ब्याज का लाभ दस साल तक उठाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि देश के वरिष्ठ नागरियों के लिए ये योजना काफी हितकर होंगी।