फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   British carrier Virgin Atlantic says goodbye to Pak skies

Pakistan: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और झटका! ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक ने बंद किया परिचालन

Mon, 10 Jul 2023 12:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

Pakistan: नागर विमानन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि वर्जिन अटलांटिक की अंतिम उड़ान इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए स्थानीय समयानुसार रविवार की सुबह आठ बजे रवाना हुई। ब्रिटिश एयरलाइन ने दिसंबर 2020 में सात साप्ताहिक उड़ानों के साथ इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर अपना परिचालन शुरू किया था।

विज्ञापन
British carrier Virgin Atlantic says goodbye to Pak skies
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटिश विमानन कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने रविवार को इस्लामाबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के साथ पाकिस्तान में अपना परिचालन बंद कर दिया। नागर विमानन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम उड़ान इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए स्थानीय समयानुसार रविवार की सुबह आठ बजे रवाना हुई। ब्रिटिश एयरलाइन ने दिसंबर 2020 में सात साप्ताहिक उड़ानों के साथ इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर अपना परिचालन शुरू किया था। डॉन अखबार ने सोमवार को खबर दी कि एयरलाइन ने शुरुआत में मैनचेस्टर के लिए चार और हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए तीन उड़ानों का संचालन किया। बाद में, एयरलाइन ने हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अपनी सेवाओं को केवल तीन साप्ताहिक उड़ानों तक कम कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्जिन अटलांटिक ने इस्लामाबाद और लंदन के बीच ग्राहकों को सबसे अच्छी हवाई यात्रा सेवाएं प्रदान कीं। 

विज्ञापन

वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने फैसले पर खेद व्यक्त किया

वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा, "हम 2020 में अपने उड़ान कार्यक्रम को जारी रखे हुए थे, अब हमने अपने पूरे नेटवर्क की समीक्षा करने का अवसर लिया है और कुछ बदलाव करने का फैसला किया है।" उन्होंने लंदन के हीथ्रो और पाकिस्तान के बीच सेवाओं को निलंबित करने का "कठिन निर्णय" लेने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "दिसंबर 2020 में परिचालन शुरू करने के बाद से हमें यूनाइटेड किंगडम में लंदन व मैनचेस्टर और पाकिस्तान में इस्लामाबाद व लाहौर के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प प्रदान करने पर गर्व है।"

विज्ञापन

एयरलाइन ने परिचालन बंद करने के सटीक कारण का नहीं किया खुलासा

प्रवक्ता ने कहा, "इस दौरान हमने महत्वपूर्ण कार्गो क्षमता के साथ महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की सेवा भी प्रदान की है। उन्होंने कहा, "यह ऐसा फैसला नहीं है जिसे हमने हल्के में लिया है और हम किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। हम तहे दिल से पाकिस्तान में सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारे ग्राहकों, टीमों, भागीदारों और अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में बेहतरीन काम किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह निर्णय पाकिस्तान के आर्थिक संकट और व्यवसायों पर उनके प्रभाव से जुड़ा हुआ है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed