फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing announces purchase of Spirit Aero Systems for $4.7 billion in stock

Boeing: विवादों से जूझ रहे बोइंग ने स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के अधिग्रहण का एलान किया, 4.7 अरब डॉलर में सौदा

Mon, 01 Jul 2024 02:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 Jul 2024 02:50 PM IST
सार

Boeing: वर्जीनिया के आर्लिंगटन में स्थित बोइंग ने रविवार की देर रात स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण का इक्विटी मूल्य 4.7 बिलियन डॉलर यानी प्रति शेयर 37.25 डॉलर है। सौदे का कुल मूल्य लगभग 8.3 बिलियन डॉलर है, जिसमें स्पिरिट की ओर से रिपोर्ट किया गया शुद्ध ऋण शामिल है।

विज्ञापन
Boeing announces purchase of Spirit Aero Systems for $4.7 billion in stock
बोइंग - फोटो : ANI

विस्तार

विवादों से जूझ रही हवाई जहाज निर्माता कंपनी बोइंग ने 4.7 अरब डॉलर में विनिर्माण फर्म स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के अधिग्रहण की घोषणा की है। स्पिरिट एयरोसिस्टम्स पहले से ही बोइंग की विनिर्माण शृंखला का हिस्सा है। वर्जीनिया के आर्लिंगटन में स्थित बोइंग ने रविवार की देर रात एक बयान में इस खरीदारी की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण का इक्विटी मूल्य 4.7 बिलियन डॉलर यानी प्रति शेयर 37.25 डॉलर है। सौदे का कुल मूल्य लगभग 8.3 बिलियन डॉलर है, जिसमें स्पिरिट की ओर से रिपोर्ट किया गया शुद्ध ऋण शामिल है। 

विज्ञापन


स्पिरिट ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी इस सौदे की घोषणा की है। बोइंग के अध्यक्ष और सीईओ डेव कैलहोन ने बयान में कहा, "हमारा मानना है कि यह सौदा उड़ान भरने वाले लोगों, हमारे एयरलाइन ग्राहकों, स्पिरिट और बोइंग के कर्मचारियों, हमारे शेयरधारकों और देश के सर्वोत्तम हित में है।
विज्ञापन


स्पिरिट एयरोसिस्टम्स पहले भी बोइंग के स्वामित्व में था और अब अधिग्रहण के बाद  एक बार फिर बोइंग के तहत कंपनी के आने से विमान निर्माता के विमानों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होगा। बोइंग फिलहाल नियामकों और कांग्रेस की जांच के दायरे में है। कैलहौन ने कहा, "स्पिरिट को फिर से एकीकृत करके, हम अपनी सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों सहित अपने वाणिज्यिक उत्पादन प्रणालियों और हमारे कार्यबल को समान प्राथमिकताओं, प्रोत्साहनों और परिणामों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फैसला सुरक्षा और गुणवत्ता पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed