{"_id":"65bc89e0917142279100f129","slug":"bmc-presents-budget-2024-25-gujarat-budget-budget-2024-new-and-updates-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: बीएमसी में पेश किया गया बजट, 59,955 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget: बीएमसी में पेश किया गया बजट, 59,955 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा
Fri, 02 Feb 2024 12:27 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:27 PM IST
सार
Budget: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बीएमसी का बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित है जो 2023-24 के बजट अनुमानों यानी 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.50% अधिक है।
विज्ञापन
BMC
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार का बजटीय अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये की तुलना में 10.5 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
नागरिक प्रशासन ने नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया, जिन्हें मार्च 2022 में पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा बीएमसी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
बजट दस्तावेज में कहा गया है, ''वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2022-23 के बजट अनुमानों से 10.5 प्रतिशत अधिक है। 1985 के बाद यह दूसरा मौका है जब बीएमसी प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है क्योंकि उसके पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
विज्ञापन