{"_id":"6674db34e398226ccc07b16f","slug":"bizz-update-increasing-fraud-in-trading-of-ipo-shares-will-stop-sebi-given-instruction-to-increase-monitorin-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO: आईपीओ में बढ़ रही धांधली पर लगेगी रोक, सेबी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IPO: आईपीओ में बढ़ रही धांधली पर लगेगी रोक, सेबी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश
Fri, 21 Jun 2024 07:15 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:15 AM IST
सार
आईपीओ शेयरों के कारोबार में लगातार धांधली बढ़ रही है। इस बढ़ती धांधली पर अब रोक लगाई जाएगी। इसके लिए सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्री-ओपन कॉल नीलामी सत्र में दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
SEBI
- फोटो : ANI
विस्तार
सेबी ने आईपीओ में बढ़ रही धांधली पर रोक लगाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए नियामक ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्री-ओपन कॉल नीलामी सत्र में दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आईपीओ शेयरों के कारोबार में लगातार धांधली बढ़ रही है। इस बढ़ती धांधली पर अब रोक लगाई जाएगी। इसके लिए सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्री-ओपन कॉल नीलामी सत्र में दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आईपीओ शेयरों के कारोबार में बढ़ती धांधली पर रोक लगाई जाएगी। इसको रोकने के लिए सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्री-ओपन कॉल नीलामी सत्र के दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। जारी निर्देश के तहत आईपीओ के शेयरों का पहले दिन का कारोबार सत्र सुबह नौ से 10 बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसमें 45 मिनट ऑर्डर एंट्री, बदलाव और रद्दीकरण के लिए होगा। 10 मिनट ऑर्डर मिलान और व्यापार पुष्टिकरण के होंगे। 5 मिनट प्री-ओपन से सामान्य सत्र में जाने के लिए होगा।
बता दें कि सेबी ने हाल में अपनी जांच के दौरान पाया कि कुछ आईपीओ शेयरों के लिए प्री-ओपन सत्र में कॉल नीलामी के दौरान बड़ी मात्रा में ज्यादा भाव पर ऑर्डर दिए गए थे। इससे शेयरों की कीमतों में हेरफेर कर आम निवेशकों को चूना लगाया जाता था। वहीं दूसरी ओर सेबी ने सूचीबद्ध निवेश कंपनियों और निवेश होल्डिंग कंपनियों के शेयरों के लिए मूल्य दायरा को खत्म कर दिया है। इसे अक्तूबर में शुरू किया जा सकता है।