फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bisleri can sold for 6000 7000 crores

Bisleri: बेटी नहीं संभालेगी कारोबार, इसलिए 7,000 करोड़ में बिकेगी बिसलेरी, टाटा दौड़ में आगे

Fri, 25 Nov 2022 04:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 04:24 AM IST
सार

Tata Buy Bisleri: रमेश चौहान बिसलेरी में थोड़ा भी हिस्सा नहीं रखेंगे। मार्च 2021 को खत्म साल में कंपनी की 1,181 करोड़ रुपए की बिक्री और 95 करोड़ रुपए का फायदा था। 

विज्ञापन
Bisleri can sold for 6000 7000 crores
Bisleri - फोटो : www.bisleri.com

विस्तार

देश का सबसे बड़ा पैकेज्ड पानी का ब्रांड बिसलेरी 6,000-7,000 करोड़ में बिक सकता है। इसे खरीदने में टाटा कंज्यूमर सबसे आगे है। बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान ने कहा, कंपनी में उपाध्यक्ष बेटी जयंती को कारोबार संभालने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए वह किसी अच्छी कंपनी को इसे बेचना चाहते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, टाटा समूह और भी बेहतर तरीके से देखभाल कर इसे आगे बढ़ाएगा। 30 साल पहले 1993 में चौहान ने थम्सअप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का को 6 करोड़ डॉलर में कोका कोला को बेचा था। टाटा समूह ने कहा, वह बिसलेरी के साथ कारोबार के विस्तार पर चर्चा कर रहा है। 
विज्ञापन


1,181 करोड़ राजस्व, 95 करोड़ मुनाफा
चौहान बिसलेरी में थोड़ा भी हिस्सा नहीं रखेंगे। मार्च 2021 को खत्म साल में कंपनी की 1,181 करोड़ रुपए की बिक्री और 95 करोड़ रुपए का फायदा था। 

1969 में पारले ने खरीदा था बिसलेरी
पारले एक्सपोर्ट्स ने 1969 में इटली के कारोबारी से बिसलेरी 4 लाख में खरीदा था। 1965 में सेसार रॉसी ने खुशरू नाम के वकील के साथ मिलकर लॉन्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed