फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Billionaire Hinduja family 'spent more on pet dog than on servant’s salary' allege reports

घेरे में हिंदुजा परिवार: कर्मचारियों से अधिक कुत्तों पर खर्च, मामूली वेतन के लिए 17-18 घंटे काम कराने के आरोप

Sat, 22 Jun 2024 02:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

अदालत में हिंदुजा परिवार पर आरोप लगे हैं कि कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें मामूली वेतन के एवज में रोजना 17 से 18 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के सदस्यों ने अपने पालतू कुत्तों पर साल में जितना खर्च किया उससे भी कम पैसे अपने घरेलू सहायकों को वेतन के रूप में दिए। अदालत ने इस मामले में हिंदुजा बंधुओं को 'स्वार्थी' करार दिया।

विज्ञापन
Billionaire Hinduja family 'spent more on pet dog than on servant’s salary' allege reports
प्रकाश हिंदुजा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ब्रिटेन का सबसे धनी भारतीय मूल का हिंदुजा परिवार गलत कारणों से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। परिवार के कुछ सदस्यों को स्विटजरलैंड स्थित उनके जिनेवा विला में भारतीय कर्मचारियों का शोषण करने के मामले में लगभग चार साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। एक स्विस अदालत ने परिवार के चार सदस्यों को अवैध रूप से लोगों को काम पर रखने का दोषी पाया है। अब परिवार के चार सदस्यों को चार से साढ़े चार साल तक की सजा हो सकती है। परिवार ने फिलहाल अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी है। इस पूरे अदालती प्रकरण में परिवार पर जो आरोप लगे हैं वे काफी गंभीर हैं।   

विज्ञापन

कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार करने के आरोप

इंडसइंड बैंक और अशोक लीलैंड जैसे नामी ब्रांड्स का स्वामित्व रखने वाला हिंदुजा परिवार के कुछ सदस्यों पर अभियोजकों ने आरोप लगाया कि हिंदुजा बंधुओं में से एक और उनके परिवार ने कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इन कर्मचारियों को भारत से जिनेवा स्थित पारिवारिक विला में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने के लिए ले जाया गया था।

विज्ञापन


अदालत में परिवार पर आरोप लगे हैं कि कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें मामूली वेतन के एवज में रोजना 17 से 18 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के सदस्यों ने अपने पालतू कुत्तों पर साल में जितना खर्च किया उससे भी कम पैसे अपने घरेलू सहायकों को वेतन के रूप में दिए। अदालत ने इस मामले में हिंदुजा बंधुओं को 'स्वार्थी' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को चार-चार साल और छह महीने जेल की सजा सुनाई जबकि उनके बेटे अजय और नम्रता को चार-चार साल की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत ने उन्हें मानव तस्करी के अधिक गंभीर आरोप से बरी कर दिया। हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर है और वे 38 देशों में तेल एवं गैस से लेकर बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा तक के कारोबार चलाते हैं।

अभियोजकों का आरोप- कर्मचारियों का पासपोर्ट भी जब्त किया गया

मुकदमे के दौरान अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि हिंदुजा बंधुओं ने अपने कर्मचारियों को एक दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए केवल 8 डॉलर (660 रुपये) का भुगतान किया। यह राशि स्विस कानून द्वारा अनिवार्य वेतन के दसवें हिस्से से भी कम था। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि था परिवार ने अपने कर्मचारियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए थे और विला के बाहर निकलने की अनुमति भी शायद ही कभी दी गई।

उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि परिवार ने अपने नौकरों की तुलना में अपने कुत्ते पर अधिक खर्च किया। स्विस अभियोजक यवेस बर्टोसा ने कहा था कि उनका खर्च हर साल अपने कुत्ते पर लगभग 8,584 स्विस फ्रैंक (8 लाख रुपये) था, जबकि उनके कुछ कर्मचारी प्रति दिन केवल 7 स्विस फ्रैंक (660 रुपये) के लिए सप्ताह के सातों दिन 18 घंटे तक काम करते थे।



हिंदुजा बंधुओं ने आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि उनके कर्मचारी स्वतंत्र रूप से विला छोड़ सकते हैं और उन्हें पर्याप्त लाभ मिल सकते हैं। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि कर्मचारी "उन्हें बेहतर जीवन की पेशकश" देने के लिए हिंदुजा के "आभारी" थे। परिवार ने एक बयान में कहा कि वे फैसले से 'स्तब्ध' हैं और उन्होंने ऊपरी अदालत में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed