फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bill Gates visits Bhubaneswar slum, billionaire and microsoft founder talked to residents?

Bill Gates in Odisha: बिल गेट्स ने भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

Wed, 28 Feb 2024 02:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 Feb 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bill Gates visits Bhubaneswar slum, billionaire and microsoft founder talked to residents?
बिल गेट्स - फोटो : Social Media
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार की सुबह भुवनेश्वर की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मां मंगला बस्ती में बीजू आदर्श कॉलोनी का भी दौरा किया।
विज्ञापन


बिल गेट्स ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना और वहां काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। राज्य विकास आयुक्त अनु गर्ग ने कहा, 'हमने उन्हें अवगत कराया कि झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार, नल के पानी का कनेक्शन, शौचालय और बिजली की आपूर्ति मिल गई है। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र को एक मॉडल कॉलोनी में बदलने पर खुशी व्यक्त की।'
विज्ञापन


राज्य के शहरी विकास सचिव जी. माथी. वथानन ने कहा कि गेट्स ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। कॉलोनी के एक निवासी ने कहा कि जन-हितैषी बिल गेट्स ने उनसे बातचीत की और योजनाओं के परिणामस्वरूप उनकी जीवनशैली में आए बदलाव के बारे में पूछा। व्यक्ति ने कहा, 'उन्होंने पूछा कि हम पहले कैसे रह रहे थे और अब हमारी वर्तमान में क्या स्थिति है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट्स मंगलवार को यहां पहुंचे थे और वह आज दिन में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed