फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bill Gates shared video with Warren Buffet and took training of working in restaurant

बिल गेट्स ने वॉरेन बफे के साथ शेयर किया वीडियो, रेस्टोरेंट के काम की ली ट्रेनिंग

Mon, 10 Jun 2019 02:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Jun 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Bill Gates shared video with Warren Buffet and took training of working in restaurant

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अमेरिका में नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे के अवसर पर विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स और बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे के साथ एक वीडियो शेयर किया। बिल गेट्स और वॉरेन बफे ने काफी वक्त एक साथ बिताया। दोनों ने रेस्टोरेंट के काम की ट्रेनिंग भी ली।

विज्ञापन


पिछले महीने अमेरिका के ओमाहा शहर में बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे के शेयरधारकों की सालाना बैठक हुई थी। इस मीटिंग से वक्त निकालकर दोनों ने डेरी क्वीन रेस्टोरेंट में ट्रेनिंग ली। बता दें कि डेरी क्वीन रेस्टोरेंट चेन बफे की कंपनी है। साल 1998 में बर्कशायर हैथवे ने डेरी क्वीन को खरीदा था।
विज्ञापन


105 अरब डॉलर के मालिक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं वॉरेन बफे दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। बफे की नेट वर्थ 84.9 अरब डॉलर है। बता दें कि ये दोनों दुनिया के बड़े दानदाताओं में भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल के युवक को मिला बफे के साथ लंच करने का मौका

हाल ही में 28 साल के एक लड़के को वॉरेन बफे के साथ  प्राइवेट लंच करने का मौका मिला था। इसके लिए उस शख्स ने करीब 45 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। यह राशि 2012 और 2016 के दौरान लगी रिकॉर्ड बोलियों से भी ज्यादा है। 

नीलामी के जरिए मिला मौका

वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए ई-बे पर बोली निकाली गई थी। इसके लिए 17 लाख डॉलर का बेस प्राइस तय किया गया था। बोली से आने वाली रकम चैरिटी संस्था ग्लाइड फाउंडेशन को जाएगी। यह फाउंडेशन गरीबों, बेघरों और नशे की लत से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed