फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BHIM UPI Payments Implemented in Bhutan Nirmala Sitharaman said There could not be any better place to launch it

खुशखबर: भूटान में लॉन्च हुआ भीम एप, पर्यटकों को होगा फायदा

Tue, 13 Jul 2021 04:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 13 Jul 2021 04:58 PM IST
सार

भारत का मोबाइल पेमेंट एप भीम यूपीआई भूटान में लॉन्च हो गया है। भीम एप के भूटान में लॉन्च होने से भारतीय पर्यटकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन में आसानी होगी। 

विज्ञापन
BHIM UPI Payments Implemented in Bhutan Nirmala Sitharaman said There could not be any better place to launch it
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

आज भारत का मोबाइल पेमेंट एप भीम यूपीआई भूटान में लॉन्च किया गया। इसे भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भूटान के वित्त मंत्री ल्यिन्पो नामगे शेरिंग ने एक वर्चुअल सेरेमनी में लॉन्च किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भीम यूपीआई हमारे द्वारा किए गए बहुत अच्छे सफल प्रयोगों में से एक है।

विज्ञापन


पर्यटकों को होगा फायदा
सीतारमण ने कहा कि भीम यूपीआई लॉन्च करने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। भीम एप के भूटान में लॉन्च होने से भारतीय पर्यटकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन में आसानी होगी। इसके साथ ही भारतीय कारोबार को भी फायदा होगा। मालूम हो कि यह भारत का दूसरा पेमेंट गेटवे है, जिसे भूटान में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले रुपे कार्ड भूटान में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल), नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा ने भूटान में भीम यूपीआई क्यूआर-आधारित भुगतानों को सक्षम और कार्यान्वित करने के लिए भूटान के रॉयल मॉनेटरी अथॉरिटी (आरएमए) के साथ साझेदारी की घोषणा की है।2020-21 में भीम यूपीआई ने 41 लाख करोड़ रुपये के 22 अरब लेनदेन को संसाधित किया है। पांच वर्षों में 1000 लाख से अधिक यूपीआई क्यूआर बनाए गए हैं। इसलिए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह भारत का गौरवपूर्ण उत्पाद है जिसे हम आज भूटान के साथ साझा कर रहे हैं। मालूम हो कि साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान रुपे कार्ड को लॉन्च किया गया था। रुपे वीजा या मास्टर कार्ड की तरह एक इंडियन पेमेंट गेटवे है। मौजूदा समय में यह यूएई, सिंगापुर, मालदीव्स और सऊदी अरब जैसे कई देशों में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed