फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bharti airtel post loss of 2866 crore rupees

तिमाही नतीजेः 16 साल में पहली बार एयरटेल को हुआ 2866 करोड़ रुपये का घाटा

Thu, 01 Aug 2019 05:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 01 Aug 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
bharti airtel post loss of 2866 crore rupees
टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयरटेल को वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में2866 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि कंपनी की आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय पिछली तिमाही के 20602 करोड़ रुपये से बढ़कर 20738 करोड़ रुपये रही है।  ऐसा पिछले 16 सालों में पहली बार है कि कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन

एआरपीयू में इजाफा

कंपनी की एआरपीयू में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहली तिमाही में कंपनी का एआरपीयू 5.1 फीसदी बढ़ा है यानी तिमाही आधार पर ये 123 रुपये से बढ़कर 129 रुपये पर आ गया है। जियो और वोडाफोन-आइडिया के बाद एयरटेल तीसरे नंबर पर खिसक गया है। मार्च में ही जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन


चौथे पायदान पर बीएसएनएल है तो पांचवे स्थान पर टाटा टेलीसर्विसेज। रिलायंस जियो को पॉइंट्स आफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) नहीं उपलब्ध कराने के मामले में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर कुल 3,050 करोड़ रुपये के जुर्माने को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई ने की थी सिफारिश

एयरटेल और वोडाफोन प्रत्येक पर 1,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं आइडिया पर 950 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। अब वोडाफोन और आइडिया का विलय हो चुका है ऐसे में नई इकाई वोडाफोन आइडिया को दोनों कंपनियों का जुर्माना भरना होगा। 

लाइसेंस रद्द करने की भी सिफारिश

उस समय नियामक इन कंपनियों के दूरसंचार लाइसेंस रद्द करने की भी सिफारिश करने जा रहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। नियामक का कहना था कि इससे ग्राहकों को काफी असुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed