West Bengal: नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में नादिया जिले के चावल मिलों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई
West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार एजेंसी के अधिकारियों ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर स्थित कई चावल मिलों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय बलों के जवान शांतिपुर, धुबुलिया, रानाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा कर रहे हैं, जहां तलाशी अभियान चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में चावल मिलों पर छापे मारे। बबला कांडा खोला से सटे शांतिपुर बाईपास रोड पर स्थित राइस मिल और आटा मिल ईएसएसएसजीई राइस मिल और जीके एग्रो फूड प्रोडक्शन में छापेमारी चल रही है।
ED is conducting raids at rice mills in the Nadia District of West Bengal in connection with a recruitment scam today. Raids are underway at ESSSGE Rice Mill and GK Agro Food Production, a rice mill and flour mill located on the Shantipur Bypass Road adjacent to Babla Kanda…
— ANI (@ANI) October 11, 2023विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार एजेंसी के अधिकारियों ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर स्थित कई चावल मिलों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय बलों के जवान शांतिपुर, धुबुलिया, रानाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा कर रहे हैं, जहां तलाशी अभियान चल रहा है।
#WATCH | West Bengal | ED conducts raids at rice mills in Nadia district in connection with recruitment scam. Raids are underway at ESSSGE Rice Mill and GK Agro Food Production, a rice mill and flour mill located on the Shantipur Bypass Road adjacent to Babla Kanda Khola. pic.twitter.com/DQMyha6hrs
— ANI (@ANI) October 11, 2023
ईडी ऑफिसर ने कहा, "नौकरियों के घोटाले से जुटाई गई अच्छी खासी रकम चावल मिलों में निवेश की गई है। हमारे पास इसे साबित करने के लिए दस्तावेज हैं। आज की छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है।" इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी इसी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कोलकाता कार्यालय में ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं।