फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BCG report on Indian economy total trade will go beyond 1 trillion dollars by 2033 production increasing

बीसीजी की रिपोर्ट: 2033 तक 1.8 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगा देश का कुल व्यापार, उत्पादन में बढ़ रही ताकत

Mon, 10 Feb 2025 06:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 06:50 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार के पर्याप्त प्रोत्साहन, कम लागत वाले विशाल कार्यबल एवं बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार भारत की स्थिति को और मजबूत कर रहे हैं। परिणामस्वरूप, विदेशी निवेश और व्यापार सहयोग के लिए भारत दुनिया के लिए पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

विज्ञापन
BCG report on Indian economy total trade will go beyond 1 trillion dollars by 2033 production increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

विस्तार

देश के कुल व्यापार के 2033 तक 6.4 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि वार्षिक दर (सीएजीआर) से बढ़कर 1.8 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उछाल को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख कारक चीन से परे आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने की चाहत रखने वाली कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार के पर्याप्त प्रोत्साहन, कम लागत वाले विशाल कार्यबल एवं बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार भारत की स्थिति को और मजबूत कर रहे हैं। परिणामस्वरूप, विदेशी निवेश और व्यापार सहयोग के लिए भारत दुनिया के लिए पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। भारत की व्यापार वृद्धि भौगोलिक दृष्टि के लिहाज से काफी विविध होगी। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अगले दशक में दोगुना से अधिक होने का अनुमान है और  अगले आठ साल में यानी 2033 तक 116 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ, आसियान, अफ्रीका से 80 फीसदी बढ़ेगा कारोबार
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ, आसियान और अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार में करीब 80 फीसदी बढ़त की उम्मीद है। विशेष रूप से जापान और मर्कोसुर देशों के साथ भारत का व्यापार लगभग दोगुना होने का अनुमान है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के साथ व्यापार तीन गुना से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धि में आईटी, फार्मा, विनिर्माण क्षेत्र की होगी महत्वपूर्ण भूमिका  
भारत, तुरि्कये और अफ्रीका के साथ यूरोप के व्यापार में तेजी आने से वैश्विक आपूर्ति शृंखला में देश की भूमिका मजबूत होगी। यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार वृद्धि में सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल और विनिर्माण क्षेत्र प्रमुख योगदानकर्ता होंगे। भारत संवेदनशील क्षेत्रों में चीनी निवेश को लेकर सतर्क होता जा रहा है।


पश्चिमी देशों के साथ मजबूत स्थिति
बीसीजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, पश्चिमी देशों के साथ भारत की व्यापार वृद्धि मजबूत बनी हुई है, जबकि चीन का व्यापार धीमा होने की आशंका है। इसके जवाब में चीन भारत, रूस, आसियान, अफ्रीका और मर्कोसुर देशों के साथ अपने आर्थिक संबंध मजबूत कर रहा है। हालांकि, विभिन्न उद्योगों में अतिरिक्त क्षमता से प्रेरित चीन के विशाल व्यापार सरप्लस को न केवल अमेरिका और यूरोपीय संघ से बल्कि भारत और अन्य व्यापार भागीदारों से भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed