फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Battle of Billionaires: Mark Zuckerberg wealthier than Elon Musk, a first since 2020

Zuckerberg vs Musk: 2020 के बाद पहली बार संपत्ति के मामले में मस्क से आगे निकले जुकरबर्ग, ये है कारण

Sat, 06 Apr 2024 11:22 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 06 Apr 2024 11:22 AM IST
सार

Zuckerberg vs Musk: मस्क की संपत्ति इस साल 48.4 बिलियन डॉलर कम हो गई है, जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर जुड़ गए हैं। मेटा के शेयर शुक्रवार को अपनी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। यह पहली बार है जब जुकरबर्ग 16 नवंबर, 2020 के बाद से ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं

विज्ञापन
Battle of Billionaires: Mark Zuckerberg wealthier than Elon Musk, a first since 2020
जुकरबर्ग और मस्क - फोटो : Social Media

विस्तार

मार्क जुकरबर्ग शुक्रवार को एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 2020 के बाद पहली बार जुकरबर्ग में संपत्ति के मामले में मस्क को पीछे कर दिया है। मस्क, जो हाल ही में मार्च महीने की शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर पहले स्थान पर थे, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के बाद चौथे स्थान पर गिर गए जिसमें कहा गया कि टेस्ला ने कम महंगी कार की योजना रद्द कर दी है, इससे इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि मस्क ने इन खबरों का खंडन किया। इसके बाद सप्ताह की शुरुआत में एक ओश्र खबर आई कि टेस्ला की वाहन डिलीवरी मार्च तक तीन महीनों में गिर गई। कोविड महामारी के शुरुआती दिनों के बाद से वाहनों की डिलिवरी में पहली बार सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मस्क की संपत्ति इस साल 48.4 बिलियन डॉलर कम हो गई है, जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर जुड़ गए हैं। मेटा के शेयर शुक्रवार को अपनी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। यह पहली बार है जब जुकरबर्ग 16 नवंबर, 2020 के बाद से ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं। उस समय उनकी संपत्ति 105.6 बिलियन डॉलर थी वहीं मस्क की संपत्ति 102.1 बिलियन डॉलर थी। आज के समय में मस्क की कुल संपत्ति 180.6 बिलियन डॉलर है जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति 186.9 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क और जुकरबर्ग के बीच संपति का अंतर का नवंबर 2021 में 215 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। यह दर्शाता है कि टेस्ला के स्टॉक जो कभी निवेशकों की बड़ी पसंद थे अब मेटा के शेयरों की तुलना में थोड़े नरम पड़े हैं। इस बदलाव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी चीजों में निवेश भी एक कारण हो सकता है। 

टेस्ला के शेयर इस साल 34% की गिरावट आई है, जिससे यह S&P 500 इंडेक्स पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर है। यह ईवी की मांग में वैश्विक मंदी, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जर्मनी में उत्पादन समस्याओं से प्रभावित हो गया है। इस बीच, मेटा ने मजबूत तिमाही आय और कंपनी की एआई पहल के बाद49% की वृद्धि हासिल की है। यह S&P 500 पर पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शेयर है।


दोनों अरबपति संपत्ति के अलावे अन्य मामलों में भी प्रतिद्वंदी रहे हैं। मस्क और जुकरबर्ग एक सार्वजनिक विवाद में शामिल हैं। यह प्रतिद्वंदिता तब और तेज हो गया जब मेटा ने थ्रेड्स लॉन्च किया। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मस्क के एक्स के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वीटॉन के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग की संपत्ति रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed