फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks will raise money from bonds to meet loan demand

Banks : कर्ज की मांग पूरा करने के लिए बॉन्ड से रकम जुटाएंगे बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंक हैं शामिल

Sat, 26 Nov 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Nov 2022 04:55 AM IST
सार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टियर- 2 बॉन्ड के माध्यम से 22 अरब रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। जम्मू और कश्मीर बैंक भी टियर- 2 बॉन्ड से 15 अरब रुपये जुटाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Banks will raise money from bonds to meet loan demand
यूनियन बैंक - फोटो : PTI

विस्तार

अगले कुछ हफ्तों में बैंक बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने के लिए तैयार हैं, ताकि यील्ड में गिरावट का फायदा उठाया जा सके। साथ ही कर्ज मांग में तेजी के बीच पूंजी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। बैंक ऑफ इंडिया टियर-1 बॉन्ड से इस माह के अंत तक 15 अरब रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टियर- 2 बॉन्ड के माध्यम से 22 अरब रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। जम्मू और कश्मीर बैंक भी टियर- 2 बॉन्ड से 15 अरब रुपये जुटाने की तैयारी में है। बढ़ती क्रेडिट मांग को पूरा करने के लिए बैंक बॉन्ड के रूप में अतिरिक्त पूंजी जुटा रहे हैं ताकि उनकी बैलेंस शीट का आकार बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन


कोटक भी लाइन में
कोटक महिंद्रा बैंक की 7 साल के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए 15 अरब रुपये जुटाने की योजना है। एसबीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से 100 अरब जुटाने पर भी विचार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा,  इस तरह के बॉन्ड में निवेश करने और पिछले कुछ वर्षों में ब्याज दरों की तुलना में ज्यादा कमाई का अवसर है।
विज्ञापन


ब्याज दरों की वृद्धि कम कर सकता है आरबीआई
लंबे समय के निवेशक, जो राज्य की संस्थाओं द्वारा जारी किए गए शीर्ष रेटेड कॉर्पोरेट बॉन्ड की तलाश में हैं, वे लंबी अवधि के बॉन्ड में फिर से निवेश करने के इच्छुक हैं। अमेरिका और भारत में अक्तूबर की खुदरा महंगाई में कमी के बाद उधार लेने की लागत में गिरावट के कारण कई गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) और राज्यों की कंपनियों सहित कॉर्पोरेट पहले से ही कर्ज लेने की कतार में हैं। महंगाई के आंकड़ों से आरबीआई ब्याज दरों की वृद्धि कम कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये और दिरहम में हो सकता है कारोबार
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक लेनदेन लागत को कम करने के उद्देश्य से रुपये और दिरहम में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चर्चा कर रहे हैं। यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि स्थानीय मुद्राओं में कारोबार के लिए चर्चा पत्र भारत द्वारा साझा किया गया था। दोनों देशों के केंद्रीय बैंक मानक संचालन प्रक्रियाओं और तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed