फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks debt expected to increase by more than 15 percent, stock markets were informed about provisional data

Bank Debt: बैंकों का कर्ज 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद, शेयर बाजारों को अस्थाई आंकड़ों की दी जानकारी

Thu, 06 Oct 2022 05:33 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Oct 2022 05:33 AM IST
सार

दूसरी तिमाही से ज्यादा तीसरी तिमाही में रफ्तार रहेगी। सितंबर के अंत से त्योहारी सीजन चालू हुआ है जो नवंबर तक चलेगा। घर खरीदी, वाहनों की खरीदी सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम में भी ग्राहक जमकर खर्च करते हैं। इससे बैंकों से बड़ी रकम निकलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Banks debt expected to increase by more than 15 percent, stock markets were informed about provisional data
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान बैंकों के कर्ज में भारी उठाव की उम्मीद है। आरबीआई द्वारा रेपो दर में 1.90 फीसदी की बढ़त के बाद भी कर्ज में वृद्धि 15  फीसदी से ज्यादा रह सकती है। विभिन्न बैंकों ने शेयर बाजारों को अस्थाई आंकड़ों की जानकारी दी है।

विज्ञापन


दूसरी तिमाही से ज्यादा तीसरी तिमाही में रफ्तार रहेगी। सितंबर के अंत से त्योहारी सीजन चालू हुआ है जो नवंबर तक चलेगा। घर खरीदी, वाहनों की खरीदी सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम में भी ग्राहक जमकर खर्च करते हैं। इससे बैंकों से बड़ी रकम निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जमा में भी रहेगी अच्छी वृद्धि
नोमुरा का कहना है कि मध्यम अवधि में कर्ज की वृद्धि में सुधार आगे जारी रहेगा। बैंक के चालू एवं बचत खाता (कासा) में भी तेजी रहेगी। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक  में कर्ज में दो अंकों की वृद्धि रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगी कर्ज की रफ्तार
कर्ज की मांग बढ़ रही है। अभी तक बैंकों ने जमा पर आरबीआई की दर जितना फायदा ग्राहकों को नहीं दिया है। इसलिए आगे इस पर ब्याज बढ़ सकता है।

दूसरी तिमाही में अस्थाई वृद्धि
बैंक कर्ज जमा
एसबीआई 16.6  1.9
एचडीएफसी बैंक 23.5 19
करूर वैश्य बैंक 15.9 12.5
फेडरल बैंक 19.4 10
इंडसइंड बैंक 17.6 13.2
यस बैंक 11.6  13.2
 (आंकड़े फीसदी में)


छोटे बैंक और एचएफसी के कर्ज में भी आएगी तेजी
छोटे बैंकों जैसे फेडरल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, करूर वैश्य बैंक के भी कर्ज में तेजी रहेगी। इनके अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) का भी कर्ज वितरण ज्यादा रह सकता है। आरबीआई के मुताबिक, अगस्त में सालाना आधार पर कर्ज 16 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed