फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   December 2021 Bank Holidays List banks closed for 12 days if there is work in the bank see list of Bank holidays here

Bank Holidays List in December 2021: बैंक से जुड़े काम हैं तो पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, दिसंबर में 12 दिन नहीं होगा काम-काज

Mon, 29 Nov 2021 10:15 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

Bank Holiday In December: दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
December 2021 Bank Holidays List banks closed for 12 days if there is work in the bank see list of Bank holidays here
दिसंबर 2021 में बैंक अवकाश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साल के आखिरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में रविवार और  शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक से संबंधित काम तुरंत निपटाने में ही फायदा है। 

विज्ञापन


4 रविवार और दो शनिवार बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिलाकर दिसंबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी। बता दें कि दिसंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को बंक सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की सूची में क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए एक छुट्टी इस तरह कम हो गयी। 
विज्ञापन


तीन कैटेगरी में निर्धारित होती हैं छु्टिटयां
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छुट्टियों की सूची में तीन कैटेगरी होती हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों की छुट्टियां, धार्मिक छुट्टियां और अन्य त्योहार शामिल हैं। इसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। इस महीने सबसे ज्यादा परेशानी मिजोरम की राजधानी आइजोल के लोगों को होगी। यहां लगातार 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में इन तारीखों पर बैंक बंद
तारीख वजह स्थान
03 दिसंबर फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी (गोवा)
05 दिसंबर रविवार  सभी जगह
11 दिसंबर दूसरा शनिवार  सभी जगह
12 दिसंबर रविवार सभी जगह
18 दिसंबर यू सोसो थाम की पुण्यतिथि शिलॉन्ग
19 दिसंबर रविवार सभी जगह
24 दिसंबर क्रिसमस आइजोल
25 दिसंबर क्रिसमस-चौथा शनिवार सभी जगह
26 दिसंबर रविवार सभी जगह
27 दिसंबर क्रिसमस समारोह आइजोल
30 दिसंबर यू कियांग नॉन्गबाह शिलॉन्ग
31 दिसंबर नववर्ष पूर्व संध्या आइजोल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed