फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banker and billionaire Uday Kotak's son, Jay, ties the knot with Aditi Arya

Jay Kotak Wedding: शादी के बंधन में बंधे बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक, पूर्व मिस इंडिया को बनाया हमसफर

Fri, 10 Nov 2023 12:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 10 Nov 2023 12:07 PM IST
सार

Jay Kotak Wedding: अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने 2015 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की विजेता अदिति आर्या से मंगलवार, 7 नवंबर को शादी कर ली। शादी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई, जबकि अतिरिक्त उत्सव उदयपुर में आयोजित किए गए।

विज्ञापन
Banker and billionaire Uday Kotak's son, Jay, ties the knot with Aditi Arya
जय कोटक - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के प्रसिद्ध बैंकर और अरबपति उदय कोटक के बेटे जय कोटक की 2015 की मिस इंडिया विजेता अदिति आर्या के साथ शादी हुई। इस शादी समारोह का आयोजन मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य तरीके से किया गया। अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने 2015 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की विजेता अदिति आर्या से मंगलवार, 7 नवंबर को शादी कर ली। शादी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई, जबकि अतिरिक्त उत्सव उदयपुर में आयोजित किए गए।

विज्ञापन

कपल ने इंस्टग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की

इस जोड़े ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने बड़े दिन की तस्वीर साझा की। अदिति ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "फाउंड माय पर्सन", जिस पर जय ने जवाब दिया, "सो ब्यूटी फुल, सो एलिगेंट"। उन्होंने एक प्रसिद्ध मीम को शेयर करते हुए वाह लिखा। जय कोटक ने शेरवानी पहन रखी थी जबकि अदिति ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था।

विज्ञापन

 कोटक811 के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं जय कोटक 

जय कोटक ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। वह वर्तमान में कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल बैंकिंग समाधान कोटक811 के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति ने दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज से की है पढ़ाई

अदिति आर्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज से बिजनेस स्टडीज में फाइनेंस की पढ़ाई की है। उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग में एक शोध विश्लेषक के रूप में काम किया और 2015 में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस साल मई में येल विश्वविद्यालय से एमबीए पूरा किया। जय ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि उन्हें अपनी मंगेतर पर बहुत गर्व है। अदिति ने 2021 में रणवीर सिंह स्टारर '83' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed