फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bank strike banks will continue even today the effect on deposit withdrawal and check clearance

Bank Strike: हड़ताल का आज दूसरा दिन, बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप, जानें पहले दिन कैसा रहा था असर

Fri, 17 Dec 2021 10:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Dec 2021 10:53 AM IST
सार

Second Day Of Bank Strike : देशभर मे दो दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आज हड़ताल का दूसरा दिन है और आज भी कई तरह का बैंकिंग काम-काज प्रभावित रहेंगे। पहले दिन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और हड़ताल में सात लाख कर्मचारी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
bank strike banks will continue even today the effect on deposit withdrawal and check clearance
बैंक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर मे दो दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आज हड़ताल का दूसरा दिन है और आज भी कई तरह का बैंकिंग काम-काज प्रभावित रहेंगे। हड़ताल के पहले दिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि इस हड़ताल में देश के सात लाख कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


इस वजह से की गई हड़ताल
बता दें कि सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने हड़ताल करने का एलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं। इसके तहत 7 लाख कर्मचारी बैंकिंग हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसकी वजह से देश भर की बैंक शाखाओं में बंदी है। 
विज्ञापन


देशभर में सरकारी बैंक शाखाओं में काम ठप
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के हड़ताल के आह्वान के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैंक शाखाएं बंद कर दी गईं। इसके चलते इनमें काम नहीं हो सका और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नतीजतन, हड़ताल के कारण शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं ठप रहीं। हालांकि इस बीच एटीएम के सामान्य रूप से लेन-देन जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं प्रभावित
आज हड़ताल का दूसरा दिन है। हड़ताल के पहले दिन देश भर में इन बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। इन बैंकों के ग्राहकों को बैंको का कामकाज बंद होने की वजह से जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं के ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाई एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बताया कि देशव्यापी हड़ताल से पहले दिन ग्राहकों, निवेशकों और अन्य हितधारकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। 37,000 करोड़ रुपये के 39 लाख चेक अटक गए। वहीं, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) की महासचिव सौम्या दत्ता ने बताया कि सरकार के बैंकों के निजीकरण के फैसले के विरोध में सरकारी बैंकों के करीब सात लाख कर्मचारी हड़ताल में हुए। देशभर में बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की एक लाख से ज्यादा शाखाएं बंद रहीं। हालांकि, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य रहा। 


इन राज्यों में दिखाई दिया असर
महाराष्ट्र में विभिन्न बैंकों के करीब 60,000 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी पहले दिन हड़ताल में शामिल हुए। इससे बैंकों के ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। झारखंड में: 40,000 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों ने हड़ताल किया। राज्य में विभिन्न बैंकों की 3,200 शाखाएं बंद रहीं। 3,300 में अधिकांश एटीएम बंद रहे। 3,000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल में सरकारी बैंकों की 8,590 शाखाएं बंद रहीं। अधिकांश एटीएम में नकदी नहीं होने से लोगों को काफी असुविधा हुई। तमिलनाडु में विभिन्न सरकारी बैंकों के हजारों अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। बैंक शाखाओं के साथ अधिकांश एटीएम भी बंद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed