फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank NPAs fall to 2.1% in the second quarter, while lending growth accelerates to 11.7%

CareEdge Report: बैंकों का एनपीए दूसरी तिमाही में घटकर 2.1%, लोन देने की रफ्तार 11.7 फीसदी तक बढ़ी

Fri, 21 Nov 2025 12:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 21 Nov 2025 12:49 PM IST
सार

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग सेक्टर की वित्तीय सेहत और मजबूत होती दिख रही है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बैंकों के गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बैंक ऋण वितरण में 11.7% सालाना वृद्धि दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Bank NPAs fall to 2.1% in the second quarter, while lending growth accelerates to 11.7%
bank - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश के बैंकिंग सेक्टर की वित्तीय सेहत और मजबूत होती दिख रही है। केयरएज रेटिंग्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बैंकों के गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का सकल एनपीए (GNPA) अनुपात घटकर 2.1% पर आ गया है। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में 2.6% था। इसमें बताया गया है कि बैंकों का सकल एनपीए 11.1% सालाना गिरावट के साथ ₹4.05 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नीरज मित्तल बने पेट्रोलियम सचिव, कई मंत्रालयों में शीर्ष स्तर पर बदलाव
विज्ञापन

 

बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार 

रेटिंग एजेंसी ने बताया कि बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार मजबूत रिकवरी, उपयुक्त अपग्रेड, कम नई स्लिपेज, और पोर्टफोलियो की सफाई, जिसमें बड़े पैमाने पर राइट-ऑफ और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (एआरसी) को बिक्री शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत, शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात लगातार तीसरी तिमाही में 0.5% पर स्थिर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह 0.6% था। रिपोर्ट के अनुसार, नेट एनपीए में सालाना आधार पर 9.9% गिरावट आई है, जिससे यह घटकर ₹0.88 लाख करोड़ रह गया।

तिमाही आधार पर भी सुधार जारी रहा। एससीबी के सकल एनपीए में 4.2% और नेट एनपीए में 5.1% की गिरावट दर्ज की गई। यह मुख्य रूप से कम स्लिपेज, प्रभावी रिकवरी, अपग्रेड, और एआरसी बिक्री के जरिए एनपीए समाधान में तेजी के कारण हुआ है। 

क्रेडिट ग्रोथ बनी हुई है मजबूत

रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। दूसरी तिमाही में बैंक ऋण वितरण में 11.7% सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो जमा वृद्धि के 9.7% से तेज रही। उम्मीद है कि दूसरी छमाही में जमा संग्रह में सुधार होगा, हालांकि समग्र क्रेडिट ग्रोथ मध्यम स्तर पर बनी रह सकती है।

परिसंपत्ति गुणवत्ता को लेकर एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि नियंत्रित स्लिपेज और जारी रिकवरी के चलते बैंकिंग सिस्टम मजबूत स्थिति में रहेगा।  हालांकि रिपोर्ट ने चेतावनी भी दी है कि कम राशि वाले अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन और माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में तनाव बरकरार है। इसके अलावा, अमेरिका की टैरिफ नीतियों, वैश्विक आर्थिक सुस्ती, और घरेलू नियामकीय बदलावों के संभावित असर से आने वाले महीनों में क्रेडिट विस्तार और परिसंपत्ति गुणवत्ता पर दबाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed