फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank holiday May 2022 closed three days from Saturday check full list here

Bank Holiday: मई महीने का सबसे लंबा बैंक हॉलिडे कल से, तीन दिन रहेगी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

Fri, 13 May 2022 05:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 13 May 2022 05:31 PM IST
सार

Bank Closed For Three Days From Saturday: 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि 15 मई को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है। इसके अलावा 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
Bank holiday May 2022 closed three days from Saturday check full list here
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मई महीने का सबसे लंबा बैंक हॉलिडे शनिवार से शुरू होगा। इसके तहत तीन दिन यानी 14, 15 और 16 मई को बैंकों में छुट्टी रहेगी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मई 2022  के अवकाश कैलेंडर के अनुसार महीने में पूरे 11 दिन छुट्टियां निर्धारित हैं।

विज्ञापन


16 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश 
इन तीन दिनों की बात करें, तो 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि 15 मई को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है। इसके अलावा 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए निकलने वाले हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की लिस्ट पर नजर मार लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
आपको बता दें कि इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी, यानी आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को घर बैठे कर पाएंगे। यहां बता दें कि बैंकों की छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि वे लिस्ट देशभर के राज्यों में अलग-अलग में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed