फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Axis Mutual Fund case: SEBI probing the matter sent two fund managers on leave, action on Viresh Joshi and Deepak Agarwal

एक्सिस म्यूचुअल फंड मामला : दो फंड मैनेजर छुट्टी पर भेजे मामले की जांच कर रहा सेबी,  विरेश जोशी और दीपक अग्रवाल पर की कार्रवाई

Sat, 07 May 2022 05:58 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 07 May 2022 05:58 AM IST
सार

म्यूचुअल फंड सलाहकारों की सलाह है कि फिलहाल निवेशकों को इस पर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। क्योंकि कई फंड मैनेजर इन स्कीमों का प्रबंधन करते हैं, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सिस फंड को 2009 में शुरू किया गया। उस समय इसकी प्रमुख टीम में एमडी चंद्रेश निगम और विरेश जोशी थे।

विज्ञापन
Axis Mutual Fund case: SEBI probing the matter sent two fund managers on leave, action on Viresh Joshi and Deepak Agarwal
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सातवें सबसे बड़े फंड हाउस एक्सिस म्यूचुअल फंड में इनसाइडर ट्रेडिंग (फ्रंट रनिंग) का मामला सामने के आने के बाद दो फंड मैनेजरों विरेश जोशी और दीपक अग्रवाल को छुट्टी पर भेज दिया गया है। बाजार नियामक सेबी ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विरेश इस फंड हाउस की सात इक्विटी स्कीमों का प्रबंधन करते थे, जबकि अग्रवाल इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजर थे।

विज्ञापन


उनको भी 3 फंड के प्रबंधन से निकाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एक्सिस म्यूचुअल फंड फरवरी, 2022 से दोनों फंड मैनेजरों की जांच कर रहा था। इसने आंतरिक सलाहकार की सेवा ली। फंड हाउस ने कहा कि हम नियामकीय जरूरतों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


अवैध है फ्रंट रनिंग
जिन सात स्कीमों को ये फंड मैनेजर मैनेज करते थे, उसमें एक्सिस कंजम्प्शन ईटीएफ, एक्सिस बैंकिंग ईटीएफ, निफ्टी ईटीएफ, आर्बिट्रेज फंड, क्वांट फंड, टेक्नोलॉजी फंड  ईटीएफ और वैल्यू फंड था। फ्रंट रनिंग का मतलब यह होता है, जब कोई फंड मैनेजर किसी खास जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर शेयरों की खरीदी या बिक्री करे और इससे वह फायदा कमाए। इस तरह की गतिविधियां भारत में अवैध मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं
म्यूचुअल फंड सलाहकारों की सलाह है कि फिलहाल निवेशकों को इस पर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। क्योंकि कई फंड मैनेजर इन स्कीमों का प्रबंधन करते हैं, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सिस फंड को 2009 में शुरू किया गया। उस समय इसकी प्रमुख टीम में एमडी चंद्रेश निगम और विरेश जोशी थे। इस समय इसका असेट अंडर मैनेजमेंट 2.59 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed