फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   audi india cuts prices of q5 and q7 cars upto 6.02 lakhs for limited period

सीमित अवधि के लिए 6.02 लाख तक सस्ती हुईं ऑडी की कारें

Fri, 01 Nov 2019 09:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 01 Nov 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
audi india cuts prices of q5 and q7 cars upto 6.02 lakhs for limited period

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार से अपनी एसयूवी क्यू5 और क्यू7 की कीमतों में 6.02 लाख रुपये तक की कटौती की है। भारत में इन मॉडल की बिक्री के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने सीमित समय के लिए छूट देने की घोषणा की है। भारत में क्यू5 और क्यू7 2009 में लॉन्च हुई थीं। 

विज्ञापन


ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि क्यू5 के पेट्रोल एवं डीजल दोनों वेरिएंट की कीमतों में 5.81 लाख की कटौती की गई है। अब यह कार 55.8 लाख की जगह 49.99 लाख रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, क्यू7 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.83 लाख घटकर 68.99 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.02 लाख घटकर 71.99 लाख हो गई है। 
विज्ञापन


ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि क्यू5 और क्यू7 लॉन्च होने के बाद से मशहूर हो गईं। इससे ऑडी को भारत में कामयाब होने में मदद मिली। हम ग्राहकों को इसका रिवॉर्ड देना चाहते हैं। क्यू-मॉडल की कीमतें कम होने से लग्जरी पसंद ग्राहकों तक इनकी पहुंच और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed