{"_id":"62aae9604c148e76544c27aa","slug":"atm-dispenses-5-times-extra-cash-in-maharastra-people-rush-to-withdraw-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM पर टूट पड़ी भीड़: शख्स ने डेबिट कार्ड से निकाले 500 रुपये, निकला पांच गुना कैश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ATM पर टूट पड़ी भीड़: शख्स ने डेबिट कार्ड से निकाले 500 रुपये, निकला पांच गुना कैश
Thu, 16 Jun 2022 02:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:00 PM IST
सार
ATM Dispenses 5 Times Extra Cash In Maharastra: एटीएम से पांच गुना कैश निकलने की खबर बिल्कुल जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते इसके बाहर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसके बाद इस बैंक के एक ग्राहक ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पहुंचकर एटीएम को बंद कराया गया और बैंक को इस बारे में जानकारी देते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया।
विज्ञापन
atm cash withdrawl
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में एक शख्स अपना डेबिट कार्ड लेकर एटीएम पर पैसे निकालने के लिए पहुंचा। उसने 500 रुपये निकालने के लिए अपना कार्ड मशीन में डाला और प्रोसेस पूरा किया, तो एटीएम से पांच गुना कैश यानी 2500 रुपये बाहर निकले। वह हैरान रह गया और अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया, लेकिन उसके खाते से सिर्फ 500 रुपये ही कटे थे। फिर क्या था जैसे ही यह बात सामने आई, इस एटीएम मशीन से पैसे निकालने वालों की होड़ लग गई। यह पूरा मामला नागपुर जिले का है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने फिर से एटीएम से 500 रुपये निकाले, तो दोबारा भी 2500 रुपये ही निकले। यह बाकया बुधवार को नागपुर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खापरखेड़ा कस्बे में मौजूद एक प्राइवेट बैंक के एटीएम का है। इस एटीएम से पांच गुना कैश निकलने की खबर बिल्कुल जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते इसके बाहर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसके बाद इस बैंक के एक ग्राहक ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पहुंचकर एटीएम को बंद कराया गया और बैंक को इस बारे में जानकारी देते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, बैंक के अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह की तकनीकी समस्या के कारण एटीएम से अतिरिक्त कैश निकल रहा था। अधिकारी ने बताया कि जो अतिरिक्त 500 रुपये के नोट निकल रहे थे, उनको गलती से एटीएम ट्रे में रखा गया था, ताकि 100 रुपये के नोट निकल सकें। इसमें कहा गया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन