फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ather Rizta first family scooter Rizta introduced 160 km once fully charged

Ather Rizta: एथर एनर्जी का पहला फैमिली स्कूटर रिज्टा पेश, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 160 किमी चलेगा

Tue, 09 Apr 2024 05:58 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, बंगलूरू
कालीचरण, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2024 05:58 AM IST
सार

बंगलूरू में दूसरे एथर कम्युनिटी डे पर पेश ई-स्कूटर में व्हॉट्सएप व कई कनेक्टेड फीचर दिए गए हैं। यह उबड़-खाबड़ व रेतीले रास्तों पर न फिसले, इसके लिए इसमें स्किड कंट्रोल फीचर दिया गया है। ई-स्कूटर में कुल 56 लीटर का बूट स्पेस है।

विज्ञापन
Ather Rizta first family scooter Rizta introduced 160 km once fully charged
एथर रिज्टा - फोटो : Self

विस्तार

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी ने अपना पहला फैमिली ई-स्कूटर रिज्टा लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक चलेगा। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है।

विज्ञापन

बंगलूरू में दूसरे एथर कम्युनिटी डे पर पेश ई-स्कूटर में व्हॉट्सएप व कई कनेक्टेड फीचर दिए गए हैं। यह उबड़-खाबड़ व रेतीले रास्तों पर न फिसले, इसके लिए इसमें स्किड कंट्रोल फीचर दिया गया है। ई-स्कूटर में कुल 56 लीटर का बूट स्पेस है। कंपनी का दावा है, यह इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट व सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाला ई-स्कूटर है। कंपनी ने नया हेलो हेलमेट भी पेश किया है। इस स्मार्ट हेलमेट में ऑडियो फीचर भी है। एथर एनर्जी के सह-संस्थापक एवं सीईओ तरुण मेहता ने कहा, हम रिज्टा के साथ फैमिली स्कूटर क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। इसे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के सह-संस्थापक व सीटीओ स्वप्निल जैन ने कहा, हम हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर इसे मजेदार व आकर्षक सवारी का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed