फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   At USD 642.49 billion, India's foreign exchange reserves hit all-time high

Foreign Exchange: सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अब इतने अरब डॉलर बढ़ गया खजाना

Sat, 23 Mar 2024 09:03 AM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 23 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

Foreign Exchange: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़कर 642.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ये आंकड़े जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
At USD 642.49 billion, India's foreign exchange reserves hit all-time high
शक्तिकांत दास - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह धनवर्षा हुई है। 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा कोष में 6.396 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई।

विज्ञापन


आरबीआई की रिपोर्ट की खास बातें
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि एक सप्ताह पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया था। कुल मिलाकर देखें तो बीते दो हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 16.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 6.034 अरब डॉलर बढ़कर 568.386 अरब डॉलर तक पहुंच गई हैं। फॉरेन करेंसी एसेट्स को विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माना जाता है। 
विज्ञापन


भारत का गोल्ड रिजर्व 42.5 करोड़ डॉलर बढ़ा
भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी भी दी कि 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की कीमत 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गई है। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान एसडीआर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो कि 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.276 अरब डॉलर हो गया है। उधर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा (फॉरेक्स रिजर्व) 12.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.689 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed