{"_id":"62d024e35173fd2d873d3429","slug":"assocham-haryana-msme-dialogue-2022-to-be-organized-on-16th-dushyant-chautala-will-be-the-chief-guest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASSOCHAM: 'हरियाणा एमएसएमई संवाद-2022' का आयोजन 16 को, दुष्यंत चौटाला होंगे चीफ गेस्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ASSOCHAM: 'हरियाणा एमएसएमई संवाद-2022' का आयोजन 16 को, दुष्यंत चौटाला होंगे चीफ गेस्ट
Thu, 14 Jul 2022 07:55 PM IST
विवेक दास
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:55 PM IST
सार
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमारी सरकार हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एमएसएमई क्षेत्र के उपक्रमों को लगातार बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
एसोचैम की ओर से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) ने हरियाणा एमएसएमई संवाद 2022 कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार (16 जुलाई) को गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जाना है।
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावे इस कार्यक्रम में एसोचैम के नादर्न रीजन काउंसिल के को-चेयर डॉ. एसवी गोयल, एसोचैम हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन विजय शर्मा, एसोचैम हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयरमैन ज्योति प्रकाश गाडिया, हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयर पीके जैन और एसोचैम इंडिया के सेक्रेरी जनरल दीपक सूद प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
एसोचैम की ओर से बताया गया है कि हरियाणा एमएसएमई संवाद - 2022 के दूसरे संस्करण का मुख्य उद्देश्य हरियाणा को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना होगा। इसके अलावे इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नए अवसरों की तलाश और अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमारी सरकार हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एमएसएमई क्षेत्र के उपक्रमों को लगातार बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा है कि एसोचैम का हरियाणा एमएसएमई संवाद 2022 कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मंच है क्योंकि इसका मिशन हरियाणा राज्य को देश में व्यापार और निवेश का हब बनाने पर केंद्रित है।
ASOCHAM इस आयोजन के दौरान हरियाणा के उभरते हुए MSME को रेखांकित भी करेगा।
एसोचैम के इस कार्यक्रम में मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड, जीएनए ग्रुप, फ्लाई अपीयरन, जिंदल स्टेनलेस, सिडबी, ट्रूक्रेडिट, ईजी माय ट्रिप, एगकॉन एक्विपमेंट्स, वी-मार्ट, अमर उजाला, रिसर्जेंट इंडिया और अर्नेस्ट एंड यंग जैसे संस्थान पार्टनर की भूमिका निभाएंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें।