फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Assam: Adani and Ambani to Invest One Lakh Crores in Assam, Announced at the 'Advantage Assam Summit'

Assam: असम में एक लाख करोड़ करोड़ का निवेश करेंगे अदाणी और अंबानी, ‘एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन’ में हुआ एलान

Tue, 25 Feb 2025 12:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

Advantage Assam 2.0: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को एलान किया उनका समूह राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले पांच साल में असम में पांच विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
Assam: Adani and Ambani to Invest One Lakh Crores in Assam, Announced at the 'Advantage Assam Summit'
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के दो सबसे बड़े कारोबारी समूह अदाणी और अंबानी पूर्वोत्तर के राज्य असम को निवेश का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। दोनों ही समूह के मुखिया गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी ने मंगलवार को प्रदेश में 50-50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया। 

विज्ञापन


अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को एलान किया उनका समूह राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने यह बात गुवाहाटी में आयोजित ‘एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन समारोह में कही। अदाणी ने कहा कि उनका समूह असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे निवेश जारी रहेंगे।

विज्ञापन

अदाणी बोले- हम असम की प्रगति का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक

अदाणी ने अपने संबोधन में कहा, “हम असम की प्रगति की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। हम असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निवेश हवाई अड्डों, एयरोसिटी, शहरी गैस वितरण नेटवर्क, बिजली ट्रांसमिशन, सीमेंट और सड़क निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। अदाणी के अनुसार, “असम इस समय विकास को गति देने की स्थिति में है और हम इसी प्रतिबद्धता व दूरदृष्टि के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने भी घोषणा की है कि उनकी कंपनी आने वाले पाँच वर्षों में असम में पाँच प्रमुख क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे राज्य में रोज़गार के अवसरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास को भी बल मिलेगा।

असम को प्रौद्योगिकी और एआई के लिए तैयार करेगी अदाणी की कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले पांच साल में असम में पांच विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 'एडवांटेज असम' व्यापार शिखर सम्मेलन में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि इस धनराशि का निवेश असम को प्रौद्योगिकी और एआई के लिए तैयार करने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "2018 के निवेश शिखर सम्मेलन में मैंने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। तब से निवेश 12,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह राशि चौगुनी हो जाएगी और हम अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।" उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में यह राशि निवेश की जाएगी उनमें हरित और परमाणु ऊर्जा, खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की आपूर्ति शृंखला और रिलायंस के खुदरा स्टोरों का विस्तार शामिल है।



विशेषज्ञों का मानना है कि इन बड़े निवेशों से असम को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। साथ ही, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों को भी निवेश के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। राज्य सरकार ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है और आशा जताई है कि इससे असम को एक नए औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed