{"_id":"624d4a24c5b14d0890378e33","slug":"asian-development-bank-adb-projects-india-to-grow-by-7-5-percent-in-fy23-trims-asia-forecast-on-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP Growth Rate: 7.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, एशियाई विकास बैंक ने जताया अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GDP Growth Rate: 7.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, एशियाई विकास बैंक ने जताया अनुमान
Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
सार
एशियाई विकास बैंक ने बुधवार को जारी एडीओ रिपोर्ट में भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान जताया है। एडीबी के अनुसार, इस साल भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है। वहीं इससे अगले वित्त वर्ष में इसे आठ फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एडीबी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध और महंगाई के रूप में इसके असर ने रेटिंग एजेंसियों को विकास दर का अनुमान घटाने के लिए प्रेरित किया है। बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि इस साल भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
सात फीसदी सामूहिक विकास दर
एडीबी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए सात प्रतिशत के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है और क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है। मनीला स्थित मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसी ने अपनी एडीओ रिपोर्ट में कहा कि इसके अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर आठ फीसदी बढ़ने की संभावना है। दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में सामूहिक रूप से सात फीसदी और 2023 में 7.4 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को लेकर यह अनुमान
एडीओ रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास दर धीमी होकर सात फीसदी तक रहने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया कि 2023 में 4.5 फीसदी तक बढ़ने से पहले कमजोर घरेलू मांग के कारण पाकिस्तान की वृद्धि 2022 में मध्यम से चार प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। एडीबी ने कहा कि विकासशील एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मांग में मजबूत सुधार और निर्यात में निरंतर विस्तार के कारण इस साल 5.2 प्रतिशत और 2023 में 5.3 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन