{"_id":"64847cf3f37d166e4402e7c5","slug":"as-we-go-along-we-will-see-what-can-be-done-says-puri-on-reducing-petroleum-prices-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात, कांग्रेस पर साधा निशाना
Sat, 10 Jun 2023 07:09 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 10 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
Hardeep Singh Puri: भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई वृद्धि न हो। मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के मौके पर यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने राफेल और अन्य मुद्दों पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राजनीति में विश्वसनीयता जरूरी है।
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri
- फोटो : ANI
विस्तार
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहती है और तेल कंपनियों के लिए अगली तिमाही अच्छी रहती है तो कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के मुद्दे पर विचार करने की स्थिति में होंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई वृद्धि न हो। मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के मौके पर यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने राफेल और अन्य मुद्दों पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राजनीति में विश्वसनीयता जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के बयान अतीत में झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
पुरी ने कहा कि राहुल को अपनी विदेश यात्राओं के दौरान अल्पसंख्यकों की स्थिति की अचानक याद आ गई। पुरी ने कहा कि वे ये भूल गए कि 1983 में मुसलमानों का नेल्ली नरसंहार और 1984 में सिखों की हत्याएं कांग्रेस शासन के दौरान हुई थीं।
विज्ञापन