{"_id":"66041de7bb0a22734e0ae44b","slug":"arvind-panagariya-india-can-push-growth-close-to-9-percent-by-implementing-a-few-more-reforms-in-next-5-years-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद पनगढ़िया: 'अगले पांच वर्षों में कुछ और सुधारों की उम्मीद', 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अरविंद पनगढ़िया: 'अगले पांच वर्षों में कुछ और सुधारों की उम्मीद', 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कही यह बात
Wed, 27 Mar 2024 06:55 PM IST
आदर्श शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:55 PM IST
सार
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि आज, अर्थव्यवस्था खुली है। अगले 2-3 दशकों में हम बहुत तेजी से विकास कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज है।
विज्ञापन
अरविंद पनगढ़िया (फाइल फोटो)
विस्तार
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में कुछ और सुधारों को लागू करके वास्तविक रूप से अपनी आर्थिक वृद्धि को मौजूदा 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत के करीब पहुंचा सकता है। पनगढ़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को व्यवसायों के लिए अनुकूल स्थान बनाने के लिए पिछले 10 वर्षों में कड़ी मेहनत की है, इसलिए निवेश आ रहा है।
अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर- अरविंद पनगढ़िया
एक निजी कार्यक्रम में बोलते हुए अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि आज, अर्थव्यवस्था खुली है। अगले 2-3 दशकों में हम बहुत तेजी से विकास कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज है। भारत वर्तमान में वास्तविक रुपये में लगभग 7 प्रतिशत या प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है।
अगले पांच वर्षों में बहुत कुछ सुधार होंगे- अरविंद पनगढ़िया
अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि निश्चित रूप से अगले पांच वर्षों में कुछ और सुधारों के साथ, हम वास्तविक रूप से इसे 9 प्रतिशत के करीब पहुंचा सकते हैं, निश्चित रूप से 8-9 प्रतिशत पर और इसे कुछ दशकों तक आसानी से बरकरार रखा जा सकता है। पनगढ़िया ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान जीडीपी की गणना के लिए पद्धतिगत बदलाव की सिफारिश यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त निकायों द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि सुब्रमण्यम ने हाल ही में कहा था कि भारत के नवीनतम जीडीपी आंकड़े बिल्कुल रहस्यमय हैं और उन्हें समझना मुश्किल है।