फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Arun Jaitley Returns to India from USA after treatment

इलाज कराकर वापस लौटे अरुण जेटली, ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 09 Feb 2019 04:35 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 09 Feb 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Returns to India from USA after treatment

अमेरिका से इलाज कराकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शनिवार को वापस स्वदेश लौट आए हैं। जेटली ने खुद सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर थे सक्रिय

जनवरी में इलाज के लिए जेटली अमेरिका चले गए थे। इस दौरान वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दे दी गई थी। गोयल ने केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश किया था। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जेटली सक्रिय बने हुए हैं। वह लगातार ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लिख रहे हैं। बजट के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता भी की थी। साथ ही उन्होंने बजट पर साक्षात्कार भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्वदेश लौटने पर जेटली को फिर से वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा या नहीं। बजट पेश करने के बाद न्यूयॉर्क में दिए साक्षात्कार में जेटली ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है। ठीक होकर वह स्वदेश लौटेंगे और संसद में बजट बहस पर जवाब देंगे। लेकिन यह उनके चिकित्सकों की सलाह पर निर्भर करेगा।

13 फरवरी को समाप्त हो रहा है बजट सत्र

बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय जेटली के शरीर में कैंसर की पहचान हुई थी। इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत थी जिसके चलते वह पिछले महीने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उससे पहले 14 मई 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed