फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple supplier Foxconn to invest $500 million in Telangana

Foxconn: आईफोन बनाने वाली कंपनी और तेलंगाना के बीच 50 करोड़ डॉलर निवेश का करार, 25 हजार नौकरियों का होगा सृजन

Mon, 15 May 2023 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 May 2023 02:10 PM IST
सार

Foxconn in Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राव ने ट्वीट में कहा, "मुझे आज कोंगर कलान में फॉक्सकॉन के पहले संयंत्र की आधारशिला रखने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 50 करोड़ डॉलर से अधिक के निवेश के साथ पहले चरण में करीब 25000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी।"

विज्ञापन
Apple supplier Foxconn to invest $500 million in Telangana
फॉक्सकॉन - फोटो : amarujala

विस्तार

तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने आज घोषणा की है कि एपल के उत्पादन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन तेलंगाना में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी और परियोजना के पहले चरण में 25,000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। फॉक्सकॉन का संयंत्र हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के कोंगर कलान में बनेगा।

विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राव ने ट्वीट में कहा, "मुझे आज कोंगर कलान में फॉक्सकॉन के पहले संयंत्र की आधारशिला रखने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 50 करोड़ डॉलर से अधिक के निवेश के साथ पहले चरण में करीब 25000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी।"
विज्ञापन


रामा राव जिन्हें केटीआर के नाम से भी जाना जाता है, तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्री हैं। वह नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास और उद्योग और वाणिज्य विभागों को भी संभालते हैं। तेलंगाना सरकार और फॉक्सकॉन की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि नई उत्पादन इकाई से विश्व स्तरीय उत्पादों की डिलीवरी जारी रखने का वादा है। बयान में कहा गया है कि फॉक्सकॉन इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी की वैश्विक विस्तार रणनीति के लिए एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में राज्य सरकार को अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया गया है। फॉक्सकॉन का मुख्यालय ताइवान के न्यू ताइपे शहर में है और यह  आईफोन का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है। कंपनी के अधिकांश संयंत्र चीन में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed