फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anarock Report says House prices increased by 33 percent

ANAROCK: 33 फीसदी तक बढ़े मकानों के दाम, मजबूत मांग व बढ़ी लागत से औसत कीमतों में बढ़ोतरी

Fri, 24 Nov 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 06:07 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई महानगर में तीन वर्षों में मकानों की औसत कीमतें 13-27 फीसदी तक बढ़ी हैं। एनसीआर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में औसत कीमत 27 फीसदी, नोएडा सेक्टर-150 में 25 फीसदी और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 21 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
Anarock Report says House prices increased by 33 percent
property - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सात प्रमुख शहरों में पिछले तीन वर्षों मकानों की औसत कीमतें 13-33 फीसदी तक बढ़ गई हैं। मजबूत मांग और बढ़ी लागत के कारण औसत आवास कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के गाचीबावली में तीन वर्षों में औसत आवास कीमतें सबसे अधिक 33 फीसदी बढ़ी हैं। हैदराबाद के ही कोंडापुर में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 31 फीसदी और बंगलूरू के व्हाइटफील्ड में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 27 फीसदी तक वृद्धि
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई महानगर में तीन वर्षों में मकानों की औसत कीमतें 13-27 फीसदी तक बढ़ी हैं। एनसीआर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में औसत कीमत 27 फीसदी, नोएडा सेक्टर-150 में 25 फीसदी और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 21 फीसदी बढ़ी है। पुणे में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 25 फीसदी तक, चेन्नई में 19 फीसदी तक और कोलकाता में 24 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

बड़े मकानों की मांग बढ़ी
सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रवि अग्रवाल ने कहा कि जमीन के दाम बढ़ने और निर्माण लागत में वृद्धि के बीच लोगों में उन्नत सुविधाओं के साथ बड़े मकानों की मांग बढ़ी है। इसका असर आवासीय संपत्तियों की कीमतों पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed